IPL 2021: आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है MI और RCB की टीम

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज इस माह नौ अप्रैल से हो रहा है. आईपीएल 2021 का उद्घाटन मुकाबला पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Photo Credits: Instagram/mumbaiindians/royalchallengersbangalore)

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन का आगाज इस माह नौ अप्रैल से हो रहा है. आईपीएल 2021 का उद्घाटन मुकाबला पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में आयोजित किया जाएगा. ऐसे में बात करें आईपीएल 2021 के पहले मैच में मुंबई और बैंगलौर की टीम किन 11 सदस्यीय टीम के साथ मैदान में उतर सकती है तो उनके नाम इस प्रकार हैं.

मुंबई इंडियंस:

मुंबई के लिए पहले मैच में पारी की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा के साथ क्रिस लिन करते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं मध्यक्रम की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड और क्रुणाल पांड्या के कंधो पर रहेगी. टीम में प्रमुख स्पिनर के तौर पीयूष चावला को शामिल किया जा सकता है. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने के कंधो पर रहेगी.

यह भी पढ़ें- IPL: एबी डिविलियर्स ने चुनी अपनी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर:

वहीं आरसीबी के लिए पहले मैच में देवदत्त पडीक्कल के साथ कप्तान विराट कोहली पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं. इसके अलावा मध्यक्रम की जिम्मेदारी एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी और मोहम्मद अजहरुद्दीन के कंधो पर रहेगी. टीम में  ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में वाशिंगटन सुंदर और काइल जैमीसन का चुना जाना कन्फर्म नजर आ रहा है. वहीं टीम में प्रमुख गेंदबाज के तौर पर नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन और युजवेंद्र चहल को चुना जा सकता हैं.

इस प्रकार हो सकती हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: जोश हेजलवुड की जगह ये 3 स्टार तेज गेंदबाज CSK की टीम में हो सकते हैं शामिल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर: विराट कोहली (कप्तान) , देवदत्त पडीक्कल, एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन,नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन और युजवेंद्र चहल.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Preview: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल