IPL 2020 Update: आईपीएल शुरू होने से पहले 'Logo' को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच छिड़ी जंग, जानें क्या है पूरा मामला

इस साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. सभी खिलाड़ी आगामी सीजन के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं. आईपीएल गवर्निग काउंसिल द्वारा बीते रविवार को आईपीएल का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter/Royal Challengers Bangalore)

IPL 2020: इस साल कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में आयोजित हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. सभी खिलाड़ी आगामी सीजन के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं. आईपीएल गवर्निग काउंसिल द्वारा बीते रविवार को आईपीएल का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. इस बीच विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए आरसीबी ने अपने फैंस से पूछा है कि वो किस टीम के खिलाफ आरसीबी के मैच का सबसे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में आरसीबी के खिलाफ सभी मैचों के लिए अलग-अलग टीमों के लोगो भी दिखाए गए हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने सवाल खड़ा किया है. दरअसल आरसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राजस्थान रॉयल्स का लोगो ब्लू कलर में दिखाया गया है, जबकि राजस्थान का लोगो गोल्डन कलर का है. राजस्थान के इस सवाल पर आरसीबी ने फिर से ट्वीट करते हुए राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) की एक तस्वीर शेयर की है. संजू सैमसन के इस तस्वीर में उनके हेलमेट पर राजस्थान रॉयल्स का लोगों ब्लू कलर का ही नजर आ रहा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए आरसीबी ने लिखा है, 'तो क्या आपके मुताबिक यह लोगो गलत है?'

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: आईपीएल टीमों को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी इतने दिनों तक नहीं खेल पाएंगे मैच

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है, वहीं इसका फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा. आईपीएल के 13वें सीजन के दोहपर वाले मैच 3.30 बजे से शुरू होंगे, वहीं शाम के 7.30 बजे से खेले जाएंगे. आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला इस बार रविवार के दिन आयोजित न होकर वर्किंग-डे में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड