IPL 2020 Update: पिता रोहित शर्मा के साथ खेलती हुई नजर आई नन्हीं समायरा, देखें वीडियो

मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में रोहित शर्मा अपनी नन्ही बेटी समायरा शर्मा के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में समायरा अपने पिता रोहित शर्मा के हाथों की उंगलियों को पकड़कर उनका चक्कर लगाते हुए दिखाई दे रही हैं. वहीं एक समय के बाद शर्मा भी अपनी प्यारी बेटी के साथ उछलते हुए दिखाई देते हैं.

रोहित शर्मा अपनी बेटी समायरा शर्मा के साथ (Photo Credits: Instagram/mumbaiindians)

IPL 2020: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है. इस वीडियो में रोहित शर्मा अपनी नन्ही बेटी समायरा शर्मा (Samaira Sharma) के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में समायरा अपने पिता रोहित शर्मा के हाथों की उंगलियों को पकड़कर उनका चक्कर लगाते हुए दिखाई दे रही हैं. वहीं एक समय के बाद शर्मा भी अपनी प्यारी बेटी के साथ उछलते हुए दिखाई देते हैं. मुंबई इंडियंस ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'इन जैसे प्यारे छोटे पल!'

बता दें कि रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के लिए अपनी टीम के साथ संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में हैं. शर्मा के साथ उनकी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) और उनकी नन्ही बेटी समायरा शर्मा भी यूएई (UAE) में हैं. आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है. आईपीएल 2020 सीजन का पहला मुकाबला पिछली साल की विजेता मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: ये 3 स्पिन गेंदबाज आईपीएल 2020 में अपने बल्ले से विपक्षी टीम को कर सकते हैं तहस-नहस

रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. शर्मा की बल्लेबाजी भी इस दौरान काफी शानदार रही है. रोहित शर्मा की इच्छा होगी कि वह इस बार भी मुंबई को आईपीएल का खिताब दिलाने में कामयाब हों. रोहित शर्मा ने आईपीएल में अबतक 188 मैच खेलते हुए 183 इनिंग्स में कुल 4898 रन बनाए हैं. शर्मा ने इस दौरान एक शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड