IPL 2020 Update: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले से पहले धोनी और मोनू कुमार ने कराई फोटोशूट, देखें तस्वीर

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 19 सितंबर से शुरू हो रहा है. आगामी सीजन के लिए सभी टीमें संयुक्त अरब अमीरात पहुंच चुकी हैं. इस सीजन का पहला मुकाबला पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस एवं उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा.

महेंद्र सिंह धोनी और मोनू कुमार (Photo Credits: Instagram)

IPL 2020 Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 13वां सीजन 19 सितंबर से शुरू हो रहा है. आगामी सीजन के लिए सभी टीमें संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) पहुंच चुकी हैं. इस सीजन का पहला मुकाबला पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) एवं उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा.

आईपीएल शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने धोनी और मोनू कुमार (Monu Kumar) की एक तस्वीर इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों खिलाड़ी चेन्नई की जर्सी में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में जहां धोनी गले में मफलर (Muffler) बांधे हुए नजर आ रहे हैं, वहीं मोनू कुमार काले चश्मे में एक चेयर पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी को रोकने के लिए ब्रिटिश कंपनी की मदद लेगा BCCI

धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने देश की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आईपीएल में अबतक तीन बार खिताब पर कब्जा जमाया है. धोनी आईपीएल शुरू होने से पहले प्रैक्टिस मैच में जमकर मेहनत कर रहे हैं जो सीएसके (CSK) की टीम के लिए अच्छी खबर है.

बता दें कि धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी और ऐसे में फैंस को उनको मैदान पर खेलते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार है. कोविड-19 (COVID-19) के चलते आईपीएल इस बार बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में खेला जाना है और साथ ही मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड