DC vs KXIP 2nd IPL Match 2020: मोहम्मद शमी की तूफानी गेंदबाजी, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर में बनाए 49/3

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के दुसरे मुकाबले में रविवार यानि आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना किंग्स इलेवन पंजाब के साथ है. दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस हाईवोल्टेज मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.

किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

DC vs KXIP 2nd IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के दुसरे मुकाबले में रविवार यानि आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के साथ है. दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेले जा रहे इस हाईवोल्टेज मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल (K. L. Rahul) ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.

दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए हैं. टीम के लिए फिलहाल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 17 गेद में 2 चौका की मदद से 17 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर 19 गेंद में 1 छक्का की मदद से 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, शिखर धवन और शिमरोन हेटमेयर हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Orange Cap Holder Batsman With Most Runs: आईपीएल 2020 में ऑरेंज कैप की रेस में शामिल खिलाडियों की सूचि

बता दें कि पृथ्वी शॉ आज 9 गेंद में 1 चौका की मदद से 5 रन बनाकर आउट हुए. शॉ के अलावा शिखर धवन ने 2 गेंद में 0 और शिमरोन हेटमेयर ने 13 गेंद में 1 चौका की मदद से 7 रन की पारी खेली. पंजाब की टीम के लिए अबतक मोहम्मद शमी ने 3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 8 रन खर्च कर सर्वाधिक 2 सफलता प्राप्त की है. शमी के अलावा पंजाब की टीम ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को रन आउट कर पवेलियन का राह दिखाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट