IPL 2020: RCB की SRH के खिलाफ मिली हार के बाद गौतम गंभीर ने कहा- बैंगलोर को विराट कोहली से आगे सोचना चाहिए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब नहीं जीत सकी. भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है की टीम को अब कप्तान विराट कोहली का विकल्प तलाशना होगा. बेंगलोर को शुक्रवार रात खेले गए लीग के 13वें सीजन के एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद ने छह विकेट से हरा दिया.

गौतम गंभीर (Photo Credits: IANS)

IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब नहीं जीत सकी. भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है की टीम को अब कप्तान विराट कोहली का विकल्प तलाशना होगा. बेंगलोर को शुक्रवार रात खेले गए लीग के 13वें सीजन के एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद ने छह विकेट से हरा दिया. बेंगलोर ने 2016 में फाइनल खेला था, लेकिन हैदराबाद ने उसे जीतने नहीं दिया। 2017 में वो आखिरी स्थान पर रही थी और 2018 में वह छठे और 2019 में फिर आखिरी स्थान पर रही थी. इस साल टीम ने प्लेऑफ मे जगह बनाई, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में ही हार कर बाहर हो गई. कोहली 2013 से टीम के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने आठ सीजनों मे से तीन में ही प्लेऑफ में जगह बनाई है.

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गंभीर के हवाले से लिखा है, "आठ साल एक टूर्नामेंट में बिना खिताब जीते. आठ साल लंबा समय होता है. मुझे एक कप्तान बता दीजिए, कप्तान भी छोड़िए मुझे एक खिलाड़ी बता दीजिए जो आठ साल किसी टीम से खेला हो और खिताब न जीतने के बाद भी टीम में रहा हो कप्तान को जिम्मेदारी लेनी होगी."

यह भी पढ़ें- IPL 2020: ये रही आईपीएल 2020 में 500 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "यह एक साल की बात नहीं है. यह इस सीजन की ही बात नहीं है. मैं कोहली के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन कहीं न कहीं उन्हें कहना होगा कि इसके लिए वो जिम्मेदार हैं."

गंभीर ने किंग्स इलेवन पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा, "आठ साल काफी लंबा समय है। रविचंद्रन अश्विन के साथ क्या हुआ. दो साल पंजाब की कप्तानी की लेकिन जीत नहीं दिला पाए और इसलिए हटा दिए गए. हम महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और कोहली की बात करते हैं. धोनी ने तीन आईपीएल खिताब जीते हैं. रोहित ने चार खिताब जीते हैं. यही कारण है कि वह इतने लंबे समय से कप्तान हैं. मैं आश्वस्त हूं कि अगर रोहित सफल नहीं होते तो हटा दिए जाते. लोगों के लिए अलग-अलग पैमाने नहीं होते."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें