मुंबई इंडियंस ने जारी रखा IPL 2020 का उत्साह! ट्वीट किया 'MI vs CSK' के पहले मैच का ऐसे लाइव स्कोर

कोरोना के चलते मैच रद्द होने से क्रिकेट के वे फैंस जो पिछले कुछ महीने से आईपीएल 2020 बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वे निराशा हुए. लेकिन मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया की तरफ से प्रशंसकों को खुश करने को लेकर इस तरह का एहसास दिलवाया जा रहा है कि जैसे मैच पोस्टपोन नहीं हुआ है. बल्कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच चल रहा है. उसको लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से बीच- बीच में ट्वीट भी किया गया है.

एमएस धोनी व रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

मुंबई: कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है. यह महामारी तेजी के साथ पूरे देश में पैर पसर रही है. जिसकी वजह से देश के बड़े से बड़े इवेंट को रद्द करना पड़ा. वहीं आज यानी 29 मार्च से आईपीएल (IPL) का 13वां सीजन शुरू होने वाला था, मगर कोरोना वायरस के कारण इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया. आईपीएल का यह पहला मैच रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना था. लेकिन मैच स्थगित होने से स्टेडियम सुनी पड़ी हुई है. यदि मैदान में कुछ दिख रहा है तो वह हरे भरे घास.

मैच रद्द होने से क्रिकेट के वे फैंस जो पिछले कुछ महीने से आईपीएल 2020 बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वे निराशा हुए. लेकिन मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया (Social Media) की तरफ से प्रशंसकों को खुश करने को लेकर इस तरह का दिलासा दिलाई जा रही है कि जैसे मैच स्थगित नहीं हुआ है. बल्कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच चल रहा है. उसको लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से टॉस उड़ाने के साथ ही स्कोर को लेकर दो से तीन ट्वीट किया गया है. यह भी पढ़े: रोहित शर्मा ने कहा- आईपीएल इंतजार कर सकता है, पहले समस्या से निपटना जरूरी

मुंबई इंडियंस की तरफ से जो पहला ट्वीट किया गया है. उसमें लिखा गया है कि वानखेड़े में यह टॉस का टाइम है. यानी दर्शकों को बताने की कोशिश की जा रही है कि टॉस के बाद मैच होगा.

मुंबई इंडियंस का ट्वीट:

मुंबई इंडियंस का  दूसरा ट्वीट:

अपडेट्स:

बात दें कि कोरोना वायरस के चलते 14 अप्रैल तक देश को लॉकडाउन होने के चलते बीसीसीआई की तरफ से मैच को स्थगित करना पड़ा. वहीं अब कहा जा रहा है कि आगे मैच करने को लेकर बीसीसीआई की तरफ से फिर से बातचीत होगी. यदि कोरोना महामारी को लेकर देश में हालात सामान्य रहा तो आगे मैच हो सकता है. नहीं तो मैच की तारीख और आगे स्थगित हो सकती है. क्योंकि बीसीसीआई की तरफ से कहा जा रहा है वे कोरोना वायरस को फैलने को लेकर खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों के लिए किसी भी तरह का जोखिम उठाना नहीं चाहते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी