IPL 2019: पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने छोड़ा किंग्स इलेवन पंजाब का साथ, ट्वीट कर दी जानकारी

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटॉर पद से इस्तीफा दे दिया है.

वीरेंद्र सहवाग (Photo Credit-Getty Images)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटॉर पद से इस्तीफा दे दिया है. सहवाग ने शनिवार को एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी. सहवाग तीन साल से पंजाब की टीम के साथ थे.

सहवाग ने ट्वीट किया, "हर अच्छी चीज को कभी न कभी खत्म होना होता है. मैंने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ अच्छा समय बिताया. दो सीजन खिलाड़ी के तौर पर, तीन साल मेंटॉर के तौर पर. मेरा किंग्स इलेवन पंजाब के साथ करार खत्म हो चुका है. मैंने जो समय यहां गुजारा उसके लिए शुक्रगुजार हूं और टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं."

पंजाब ने हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच माइकल हेसन को अपना नया कोच नियुक्त किया है. उनके आने के बाद से ही ऐसे कयास थे कि सहवाग अपना पद छोड़ सकते हैं. हेसन के आने के बाद से यह तय था कि वह अपने पसंदीदा सहयोगी स्टाफ को चुनेंगे और फ्रेंचाइजी ने इसके लिए उन्हें खुली छूट भी दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड