IPL 2019: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान विराट कोहली को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

बेंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि विराट कोहली ने आज मात्र 58 गेदों में चार छक्के और नौ चौके की मदद से 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.

विराट कोहली (Photo Credit-IANS)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के के 35वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को उसके घर में 10 रनों से हराते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता प्राप्त कर ली है. बेंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि विराट कोहली ने आज मात्र 58 गेदों में चार छक्के और नौ चौके की मदद से 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.

इससे पहले आज मेहमान टीम चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सामने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 214 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन ही बना सकी.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: आंद्रे रसेल और नीतीश राणा की तूफानी पारी भी कोलकाता को नहीं दिला सकी जीत, बेंगलोर ने हासिल की दूसरी सफलता

कोलकाता के लिए आज आंद्रे रसेल ने मात्र 25 गेदों में नौ छक्कों और दो चौके की मदद से 65 रन की धुआंधार पारी खेली. रसेल के अलावा नीतीश राणा ने भी अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए 46 गेदों में 85 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दोनों बल्लेबाजों के अलावा क्रिस लिन ने 01, सुनील नरेन ने 18, शुभमन गिल 09, रॉबिन उथप्पा ने 09 और दिनेश कार्तिक ने 0 रनों की पारी खेली.

मेहमान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए आज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने दो सफलताएं प्राप्त की. डेल स्टेन के अलावा नवदीप सैनी और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट लिए. वहीं कप्तान विराट कोहली ने रसेल को मोइन अली के हाथों रन आउट करवाया.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड