IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रन का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में आज विशाखपट्नम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 163 रन का लक्ष्य रखा है.

सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में आज विशाखपट्नम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 163 रन का लक्ष्य रखा है.

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए पारी की शुरुआत करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने और मार्टिन गुप्टिल ने पहले विकेट के लिए 3.1 ओवर में 31 रन जोड़े, लेकिन इसी स्कोर पर दिल्ली के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों रिद्धिमान साहा को कैच आउट कराकर हैदराबाद को पहला झटका दिया. साहा ने 08 रनों का योगदान दिया. वहीं मार्टिन गुप्टिल ने 36, मनीष पांडे ने 30, कप्तान केन विलियम्सन ने 28, विजय शंकर ने 25, मोहम्मद नबी ने 20, दीपक हुड्डा ने 04, राशिद खान ने 0, भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद 0 और बासिल थम्पी ने नाबाद 01 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- SRH vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के क्वालीफायर मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आज तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 34 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए वहीं कीमो पॉल ने 32 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए. इन गेदबाजों के अलावा अमित मिश्रा और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड