क्रिकेट

SRH vs KKR, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें SRH vs KKR के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 38वें मुकाबले में मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ है.

SRH vs KKR, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें SRH vs KKR के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 38वें मुकाबले में मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के हाथों 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था. टीम 12वें सीजन में नौ मैचों में चार जीत और पांच हार के साथ आठ अंक लेकर अंकतालिका में छठे नंबर पर है. वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद आठ मैचों में चार जीत और इतने ही हार के साथ पांचवें नंबर पर है.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: धोनी-जडेजा की जोड़ी से भी आगे निकली अक्षर पटेल और कोलिन इंग्राम की जोड़ी, क्रिस गेल का दोनों ने लिया हैरान कर देने वाला कैच, देखें वीडियो

वहीं हैदराबाद की टीम अपने घर में पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर जीत की पटरी पर लौटी है और अब उसकी कोशिश कोलकाता के खिलाफ होने वाले इस मैच में भी जीत की लय कायम रखने की होगी. हैदराबाद के गेंदबाजों ने चेन्नई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए अपने नियमित कप्तान महेंद्र सिह धोनी के बिना उतरी चेन्नई को पांच विकेट पर 132 रन पर रोक दिया और फिर चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता की टीम बेंगलोर से मिली हार के बाद हैदराबाद के खिलाफ वापसी करना चाहेगी. बेंगलोर से मिले 214 रनों के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता को आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर 65 रन और नीतीश राणा ने 46 गेंदों पर 85 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को लगभग जीत के करीब पहुंचा दिया था. इस सीजन में जब दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेली थी तो कोलकाता ने रसेल के 19 गेंदों पर बनाए गए 49 रन की पारी के दम पर छह विकेट से मैच जीता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).