IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद यह बोले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर

अय्यर ने मैच के बाद कहा, "मैं अपनी भावननाओं को बयां नहीं कर सकता. मैं अपने साथियों के साथ बैठा था और हालात की गम्भीरता का आलम यह था कि मुझे लग रहा था कि मैं सालों से उनके साथ बैठा हूं. मेरा यकीन कीजिए, मैच के अंतिम दो ओवर किसी नर्क से कम नहीं थे."

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

सनराइजर्स हैदराबाद को एक रोमांचक मुकाबेल में हराकर आईपीएल के 12वें सीजन के एलिमिनेटर-2 के लिए क्वालीफाई कर चुकी दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि हैदराबाद के साथ बुधवार को यहां हुए मैच के अंतिम दो ओवर किसी नर्क से कम नहीं थे. दिल्ली की टीम 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आगे का सफर तय कर चुकी है. अंतिम दो ओवरों में उसे 12 रनों की जरूरत थी और मैदान पर हुए तमाम नाटक के बीच वह एक गेंद शेष रहते जीत हासिल करने में सफल रही. अय्यर ने मैच के बाद कहा, "मैं अपनी भावननाओं को बयां नहीं कर सकता. मैं अपने साथियों के साथ बैठा था और हालात की गम्भीरता का आलम यह था कि मुझे लग रहा था कि मैं सालों से उनके साथ बैठा हूं. मेरा यकीन कीजिए, मैच के अंतिम दो ओवर किसी नर्क से कम नहीं थे."

अय्यर ने कहा कि वह अपनी युवा टीम के चेहरे पर खुशी देखकर गदगद हैं. बकौल अय्यर, "सभी खुश हैं. मैं इनके चेहरे पर की खुशी को महसूस कर सकता हूं. सब अपनी खुशी को बयां कर रहे हैं. यह जीत हमारे लिए वाकई खास है और हम चेन्नई के खिलाफ भी जीत की उम्मीद कर रहे हैं."

यह भी पढ़े: हैदराबाद के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

दिल्ली और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले में जिसकी जीत होगी, वह 12 मई को हैदराबाद में होने वाले फाइनल मैच में मुम्बई से भिड़ेगा. मुम्बई ने पहले क्वालीफायर में चेन्नई को हराते हुए पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाई है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहले पायदान पर पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

Shreyas Iyer IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की पहली जीत, ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड