IPL 2019 : आज चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, ईडन गार्डन्स मैदान पर होगा मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आज यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक अहम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. चेन्नई सात मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक लेकर चोटी पर कायम है...

चेन्नई और कोलकाता (File Photo)

कोलकाता:  कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम आज यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक अहम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से भिड़ेगी. चेन्नई सात मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक लेकर चोटी पर कायम है. वहीं, कोलकाता सात मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ आठ अंकों की बदौलत दूसरे नंबर पर मौजूद है. दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे के सामने होंगी. गुरुवार को ही चेन्नई में खेले गए मुकाबले में मेजबान चेन्नई ने कोलकाता को सात विकेट से करारी मात दी थी.

चेन्नई की धीमी पिच पर कोलकाता की टीम अपने विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल के अर्धशतक की मदद से नौ विकेट पर 108 रन ही बना पाई थी, जिसे चेन्नई ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था. कोलकाता अब अपने घर में चेन्नई से उस हार का बदला लेना चाहेगी. हालांकि, मेजबान टीम के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि इस मैदान पर उसे अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए एबी डि विलियर्स को मिला ‘मैन ऑफ द मैच’ अवार्ड

टीम सात विकेट पर 178 रन बनाने के बावजूद इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाई. ऐसे में चेन्नई की बेहतरीन बल्लेबाजी के आगे टीम के गेंदबाजों को सतर्क रहना होगा. दूसरी तरफ, विजय रथ पर सवार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है. खुद कप्तान धोनी इस समय टीम लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं. इसके अलावा फॉफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, शेन वाटसन और केदार जाधव भी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं.

गेंदबाजी में दीपक चाहर इस समय में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. चाहर इस सीजन में अबतक 10 विकेट चटकाकर दूसरे सर्वोच्च टेकर गेंदबाज हैं. स्पिन विभाग में अनुभवी हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने अबतक बखूबी अपने अनुभव का फायदा उठाया है. भज्जी चार मैचों में अबतक सात विकेट झटक चुके हैं.

टीमें (संभावित) :

कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.

चेन्नई : अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.

Share Now

संबंधित खबरें

Happy Birthday MS Dhoni: 45 साल के हुए 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी, जानिए भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान की शानदार कहानी

Shreyas Iyer Captaincy Records: सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर होंगे टी इंडिया के नए 'सरपंच'? बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड