IPL 2019 : आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) आज यहां अपने घरेलू मैदान एम.चिन्नास्वामी में होने वाले आईपीएल मैच में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को कड़ी चुनौती देने के लिए मैदान पर उतरेगी...

चेन्नई और बेंगलोर (File Photo)

बेंगलोर :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) आज यहां अपने घरेलू मैदान एम.चिन्नास्वामी में होने वाले आईपीएल मैच में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को कड़ी चुनौती देने के लिए मैदान पर उतरेगी. बेंगलोर को लीग के 12वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई से सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. चेन्नई ने बेंगलोर को मात्र 70 रन पर ही ढेर कर दिया था और फिर तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. हालांकि टीम के कप्तान विराट कोहली ने पिछले मैच में ही इस सीजन का अपना पहला शतक लगाया है और टीम को उम्मीद है कि कप्तान अपने इस फार्म को चेन्नई के खिलाफ भी जारी रखेंगे.

जहां एक तरफ महेंद्र सिह धोनी की टीम नौ मैचों में सात जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर चल रही है तो वहीं बेंगलोर नौ मैचों में दो ही जीत के साथ सबसे नीचे आठवें नंबर पर है. अपने घरेलू मैदान में होने जा रहे इस मुकाबले में कोहली एंड कंपनी के लिए जीत की लय कायम रखना मुश्किल जरूर है लेकिन असंभव नहीं. दूसरी तरफ चेन्नई को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा है और टीम अब फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2019: KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा- वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का चयन हो चुका है, अब आईपीएल पर ध्यान दें

नियमित कप्तान धोनी चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे और अब इस मैच में उनके खेलने की उम्मीद है. धोनी की गैर-मौजूदगी में टीम हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट पर 132 रन ही बना सकी थी. ऐसे में धोनी की मौजूदगी से टीम को काफी फायदा होगाा.

टीमें (संभावित) :

बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह.

चेन्नई : अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड