IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन का सातवां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन का सातवां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा है. बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

बता दें कि दोनों ही टीमें इस सीजन में अपना पहला मैच गंवा चुकी हैं. जी हां बैंगलौर को जहां अपने पहले मैच में चेन्नई के हाथों हार मिली थी, वहीं मुंबई को दिल्ली ने उसी के घर में हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की थी. दोनों ही टीम आज इस मुकाबले को जीतने की भरपूर कोशिश करेंगी.

यह भी पढ़ें- MI vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

मुंबई के लिए पहले मैच में युवराज सिंह ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी. युवराज के अलावा मुंबई के बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके थे. दूसरी तरफ मेजबान बेंगलोर को भी अपने पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पहले मैच में मात्र 70 रन ही ढेर हो गई थी जो कि आईपीएल के इतिहास में छठा न्यूनतम स्कोर है. इसके बाद चेन्नई ने सात विकेट से मैच जीत लिया था.

संभावित टीम इस प्रकार है-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कुल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रैंडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत केजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह.

यह भी पढ़ें- MI vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें MI vs RCB के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चहर, अनुकृति रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डीकॉक, एविन लुईस, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनेघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर शरण, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड