RCB vs KKR, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें RCB vs KKR के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 17वें मुकाबले में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीमें आमने-सामने है. बता दें कि बैंगलोर की शुरुआत इस सीजन में बेहद खराब रही है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 17वें मुकाबले में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीमें आमने-सामने है. बता दें कि बैंगलोर की शुरुआत इस सीजन में बेहद खराब रही है. जी हां इस सीजन में अबतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हाल ये रही है की मेजबान टीम इस सीजन में चार मैच खेलने के बाद भी अपनी जीत का खाता भी नहीं खोल पाया है. इस सीजन में न तो उसके बल्लेबाज ही चल पा रहे हैं न ही गेंदबाज. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली बैंगलोर अंकतालिका में सबसे नीचे है. बैंगलोर की टीम को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मात दी थी. बैंगलोर के लिए चिंता की बात यह रही है कि कोहली और अब्राहम डिविलियर्स (AB de Villiers) जैसे बल्लेबाजों के रहते भी वह अपने खाते में जीत नहीं डाल पाई है. पिछले मैच में पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने जरूर अर्धशतक जमाया था लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला था.

यह भी पढ़ें- RCB vs KKR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

वहीं कोलकाता से बैंगलोर की तुलना की जाए तो अब तक के प्रदर्शन के आधार पर कोलकाता का पलड़ा भारी लग रहा है. इसका एक कारण यह है कि कोलकाता के स्टार खिलाड़ी फॉर्म में हैं. वह हालांकि अपने पिछले मैच में हार झेलने के बाद इस मैच में आ रही है लेकिन वह हार काफी करीबी थी जो सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने उसे दी थी.

संभावित टीम इस प्रकार है-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दी मात

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास