RCB vs KKR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के एक अहम मुकाबले में यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से भिड़ेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के एक अहम मुकाबले में यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से भिड़ेगी. बता दें कि बैंगलोर की शुरुआत इस सीजन में बेहद खराब रही है. जी हां इस सीजन में अबतक न ही उसके बल्लेबाज चल पा रहे हैं न ही गेंदबाज ही.

विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली बैंगलोर अंकतालिका में सबसे नीचे है. बता दें कि बैंगलोर की टीम को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मात दी थी. बैंगलोर के लिए चिंता की बात यह रही है कि कोहली और अब्राहम डिविलियर्स (AB de Villiers) जैसे बल्लेबाजों के रहते भी वह अपने खाते में जीत नहीं डाल पाई है. पिछले मैच में पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने जरूर अर्धशतक जमाया था लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला था. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दी मात

बता दें कि बैंगलोर के लिए पिछले मैच में मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, मार्कस स्टोइनिस ज्यादा सफल नहीं रहे थे. यह सभी खेल के सबसे छोटे प्रारूप के अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन बैंगलोर की जर्सी में अभी तक अपना वो रुतबा नहीं दिखा सके जिसके लिए वह जाने जाते हैं. गेंदबाजी में पिछले मैच में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन कोई और गेंदबाज काम नहीं आया था. नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज के पास अनुभव की कमी साफ देखने को मिल रही है.

वहीं कोलकाता से बैंगलोर की तुलना की जाए तो अब तक के प्रदर्शन के आधार पर कोलकाता का पलड़ा भारी लग रहा है. इसका एक कारण यह है कि कोलकाता के स्टार खिलाड़ी फॉर्म में हैं. वह हालांकि अपने पिछले मैच में हार झेलने के बाद इस मैच में आ रही है लेकिन वह हार काफी करीबी थी तो सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने उसे दी थी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

यह भी पढ़ें- IPL 2019: पीयूष चावला ने दिया बड़ा बयान, कहा- KKR को RCB के खिलाफ अलर्ट रहने की जरूरत है

कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल टीम का तुरुप का इक्का हैं जो बेंगलोर के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होंगे. वह बल्ले और गेंद दोनों से कोलकाता के लिए कमाल दिखाते आ रहे हैं. रसेल के अलावा कोलकाता के पास बल्लेबाजी में कोई बहुत बड़े नाम तो नहीं हैं लेकिन रॉबिन उथप्पा, कप्तान दिनेश कार्तिक, नितिश राणा के रूप में ऐसे बल्लेबाज जरूर हैं जो आईपीएल में अपने आप को साबित कर चुके हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास गेंदबाजी में कुलदीप यादव, सुनिल नरेन और पीयूष चावला की तिगड़ी है जो आईपीएल में कोलकाता के लिए काफी सफल रही है. तेज गेंदबाजों की बात की जाए तो रसेल के अलावा युवा गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और लॉकी फग्र्यूसन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: क्रुणाल पांड्या ने दी धोनी को मांकडिंग की चेतावनी, अब हो रही है उनकी जग हंसाई, देखें वीडियो

संभावित टीम इस प्रकार है-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: बुजुर्ग महिला फैन से मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर आए धोनी, देखें दिल छूने वाला वीडियो

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें