RCB vs DC, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें RCB vs DC के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 20वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना अपने घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 20वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना अपने घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से है. किस्मत और नाकामी से लड़ रहे विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज माने जाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम बेंगलोर को अभी तक लगातार मैचों में हार मिली है. दिल्ली के खिलाफ वह जीत का खाता खोलना चाहेगी. बेंगलोर और दिल्ली लगभग एक जैसी ही स्थिति में हैं. अंतर यह है कि दिल्ली के हिस्से किसी तरह दो जीत आ चुकी है. तो यह शायद बेंगलोर के लिए इस सीजन में जीत का खाता खोलने का सबसे सही मौका है. वहीं दिल्ली के लिए भी यह जीत की राह पर लौटने का सुनहरा अवसर है.

यह मैच बेंगलोर के घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी मैदान पर बेंगलोर ने अपना पिछला मैच शुक्रवार को खेला था. कोलकाता के खिलाफ खेले गए इस मैच में कप्तान विराट और अब्राहम डिविलियर्स ने अर्धशतकीय पारियां खेल अपनी टीम को 205 का स्कोर दिया था, लेकिन बेंगलोर के गेंदबाज इस लक्ष्य को भी बचा नहीं सके और रसेल आखिरी में 13 गेंदों पर नाबाद 48 रनों की पारी खेल कोलकाता को जीत दिला ले गए. कोहली को अपनी गेंदबाजी की चिंता ज्यादा होगी जो कोलकाता के खिलाफ कभी भी रन रोकने में सफल नहीं रही. युजवेंद्र चहल और पवन नेगी टीम के सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए थे. दोनों ने छह की रन रेट से रन दिए थे और मध्य में मिलकर तीन विकेट लकर कोलकाता को परेशानी में डाला था. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

यह भी पढ़ें- RCB vs DC, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

दिल्ली भी इस मैच में अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त खाकर आ रही है. हैदराबाद के खिलाफ उसके बल्लेबाजों ने निराश किया था. गलत शॉट सेलेक्शन के कारण दिल्ली ने अहम समय पर अहम विकेट गंवाए थे. मैच के बाद टीम के मुख्य कोच रिकी पोटिग ने भी यह बात मानी थी. इस मैच में पोटिंग ने जरूर अपने बल्लेबाजों को इस संबंध में हिदायत दी होगी. गेंदबाजी में दिल्ली मजबूत है. उसके पास कागिसो रबादा, क्रिस मौरिस, संदीप लामिछाने जैसे अच्छे गेंदबाज हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से रौंदा, समीर रिज़वी ने खेली धमाकेदार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Scorecard: लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा `142 रनों का टारगेट, अब्दुल समद ने खेली धमाकेदार; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड