क्रिकेट

RCB vs CSK, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 39वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का मुकाबला मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है.

RCB vs CSK, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 39वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का मुकाबला मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है. बता दें कि बेंगलोर को लीग के 12वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई से सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. चेन्नई ने बेंगलोर को मात्र 70 रन पर ही ढेर कर दिया था और फिर तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था.

हालांकि टीम के कप्तान विराट कोहली ने पिछले मैच में ही इस सीजन का अपना पहला शतक लगाया है और टीम को उम्मीद है कि कप्तान अपने इस फार्म को चेन्नई के खिलाफ भी जारी रखेंगे. जहां एक तरफ महेंद्र सिह धोनी की टीम नौ मैचों में सात जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर चल रही है तो वहीं बेंगलोर नौ मैचों में दो ही जीत के साथ सबसे नीचे आठवें नंबर पर है. अपने घरेलू मैदान में होने जा रहे इस मुकाबले में कोहली एंड कंपनी के लिए जीत की लय कायम रखना मुश्किल जरूर है लेकिन असंभव नहीं. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- SRH vs KKR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

दूसरी तरफ चेन्नई को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा है और टीम अब फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. नियमित कप्तान धोनी चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे और अब इस मैच में उनके खेलने की उम्मीद है. धोनी की गैर-मौजूदगी में टीम हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट पर 132 रन ही बना सकी थी. ऐसे में धोनी की मौजूदगी से टीम को काफी फायदा होगाा. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

संभावित टीम इस प्रकार है-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: धोनी-जडेजा की जोड़ी से भी आगे निकली अक्षर पटेल और कोलिन इंग्राम की जोड़ी, क्रिस गेल का दोनों ने लिया हैरान कर देने वाला कैच, देखें वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स: अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).