IPL 2019: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के साथ ही कोलकाता प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 56वें मुकाबले में आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने मेहमान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को नौ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी नौवीं सफलता प्राप्त कर ली है.

रोहित शर्मा (File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 56वें मुकाबले में आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने मेहमान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को नौ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी नौवीं सफलता प्राप्त कर ली है. मेजबान टीम कोलकाता की इस हार के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी समाप्त हो गई.

इससे पहले आज मेजबान टीम मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा दिए गए 134 रन के लक्ष्य को 23 गेदें शेष रहते ही एक विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. मुंबई के लिए आज कप्तान रोहित शर्मा ने सुझबुझ के साथ खेलते हुए 48 गेदों में आठ चौके की मदद से नाबाद 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. रोहित शर्मा के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 30 और मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 46 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: लसिथ मलिंगा, बुमराह और हार्दिक पांड्या की घातक गेंदबाजी, मुंबई ने कोलकाता को 133 रन पर रोका

मेहमान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए आज एक मात्र सफलता युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मिला. प्रसिद्ध कृष्णा ने मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को विकेट के पीछे कप्तान दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार