IPL 2019: जोस बटलर बनने वाले है पिता, लौटे स्वदेश, संजू सैमसन निभाएंगे विकेटकीपर की भूमिका
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान स्टीवन स्मिथ (Steve Smith) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान स्टीवन स्मिथ (Steve Smith) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) अपने निजी कारणों के चलते स्वदेश लौट गए हैं. उनकी जगह टीम टीम में अब विकेटकीपर की भूमिका संजू सैमसन (Sanju Samson) निभा रहे हैं.
जोस बटलर की पत्नी लुईस वेबर अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है. ऐसे में जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ अपने पहले बच्चे के दुनिया में आने की खुशी का गवाह बनने अपने देश रवाना हो गए हैं. जोस बटलर ने अपनी प्रेमिका लुईस बेवर से साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे.
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आज टीम में तीन बड़े बदलाव किए हैं. जोस बटलर की जगह स्टीवन स्मिथ की वापसी हुई है वहीं बेन स्टोक्स और रियान पराग की भी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है, इनकी जगह पर ईश सोढ़ी और राहुल त्रिपाठी को बाहर बैठना पड़ा है.
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस प्रकार है-
स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी और रेयान पराग.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

