IPL 2019: मनीष पांडे ने हार्दिक पांड्या के आखिरी गेंद पर लगाया शानदार छक्का, मैच पहुंचा सुपर ओवर में

डियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12 सीजन के 51वें मुकाबले में आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के दिग्गज बल्लेबाज मनीष पांडे ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 162 रन पर पहुंचा दिया है. अब मैच का निर्णय सुपर ओवर के रूप में निकाला जाएगा.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12 सीजन के 51वें मुकाबले में आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के दिग्गज बल्लेबाज मनीष पांडे ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर  162  रन पर पहुंचा दिया है. अब मैच का निर्णय सुपर ओवर के रूप में निकाला जाएगा.

इससे पहले आज मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर मेहमान टीम हैदराबाद के सामने 163 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य रखा था. मेजबान टीम के लिए आज विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए 58 गेदों में छ: चौके और दो छक्के की मदद से 69 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. डी कॉक के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 24, सूर्यकुमार यादव ने 23, इविन लुइस ने 01, हार्दिक पांड्या ने 18, केरन पोलार्ड ने 10 और क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 09 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, धोनी चेन्नई की कप्तानी सहित छोड़ सकते हैं टीम का साथ

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम भी  निर्धारित ओवरों में छ: विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी. हैदराबाद के लिए मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज मनीष पांडे ने 48 गेदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 71 रनों की नाबाद शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. पांडे के अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 15, रिद्धिमान साहा ने 25, कप्तान केन विलियम्सन ने 03, विजय शंकर ने 12, अभिषेक शर्मा ने 02 और मोहम्मद नबी ने 31 और राशिद खान ने नाबाद 0 रनों की पारी खेली.

मेजबान टीम के लिए आज जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\