IPL 2019: लगातार मिल रही हार से परेशान राजस्थान रॉयल्स ने अजिंक्य रहाणे को कप्तान पद से हटाया, स्टीव स्मिथ को मिली कमान

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को कप्तानी से हटा दिया है और उनकी जगह स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को इस सीजन के शेष बचे मैचों के लिए टीम की कमान सौंपी है.

अजिंक्य रहाणे (Photo Credits; File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को कप्तानी से हटा दिया है और उनकी जगह स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को इस सीजन के शेष बचे मैचों के लिए टीम की कमान सौंपी है. राजस्थान ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि रहाणे एक मुख्य खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े रहेंगे लेकिन टीम का नेतृत्व अब स्मिथ के हाथों में होगी. रहाणे की कप्तानी में राजस्थान ने पिछले साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था.

हालांकि टीम ने इस सीजन में अबतक आठ मैच खेले हैं, जिसमें से वह केवल दो ही जीत पाई है. टीम चार अंकों के साथ तालिका में सातवें नंबर पर है और अब उस पर लीग से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट के प्रमुख जुबिन भरुचा ने कहा, "अजिंक्य टीम में हैं और वह हमेशा रॉयल्स के साथ रहेंगे. उन्होंने 2018 में चुनौतीपूर्ण माहौल में टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया था. वह हमारी टीम और नेतृत्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं और स्टीव को जहां भी जरूरत होगी वह उनकी मदद करेंगे."

यह भी पढ़ें- RR vs MI, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

उन्होंने कहा, "स्टीव सभी प्रारूपों में दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. हमें विश्वास है कि वह रॉयल्स को सफलता की ओर ले जा सकते हैं." रहाणे ने इस सीजन के आठ मैचों में अबतक 201 रन बनाए हैं, जिसमें 70 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. वहीं, स्मिथ ने सात मैचों में अबतक 186 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 73 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े