IPL 2019: हरभजन सिंह ने लुंगी पहनकर किया मार्शल आर्ट 'सिलंबम', वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने आज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेन्नई की टी-शर्ट के साथ सफेद लुंगी पहनकर एक योद्धा की तरह लाठी से करतब दिखाते हुए शानदार वीडियो अपलोड किया है.

हरभजन सिंह (Photo Credit- IANS)

IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने आज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेन्नई की टी-शर्ट के साथ सफेद लुंगी पहनकर एक योद्धा की तरह लाठी से करतब दिखाते हुए शानदार वीडियो अपलोड किया है. जी हां इस वीडियो में 38 वर्षीय इस गेंदबाज ने तमिलनाडु की पारंपरिक मार्शल आर्ट 'सिलंबम' के करतब दिखाई देते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि हरभजन सिंह (Harbhajan Singh इस वीडियो में दो डंडे से शानदार मूव करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखकर दिल्ली के सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कॉमेंट्स में लिखते हुए कहा, 'वाह पाजी मजा आ गया देख के'. बता दें कि भज्जी इस सीजन में चार मैच खेलते हुए 7 विकेट चटका चुके हैं, और अपने शानदार गेंदबाजी के बदौलत इस सीजन के पहले ही मैच में वह मैन ऑफ द मैच का खिताब पाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- शिखर धवन का निडर होकर खेलना हमारी जीत में मदद कर रहा है

बता दें कि आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ खेला जा रहा है, लेकिन चेन्नई ने इस मैच में हरभजन सिंह को मौका नहीं दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया, दर्ज किया सीजन की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड