IPL 2019: महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा में ड्वेन ब्रावो ने गाए उनके गुणगान, कहा- धोनी के समर्थक हर जगह हैं

ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वजह से विपक्षी टीम के मैदान पर होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैचों में भी चेन्नई के समर्थक मौजूद होते हैं.

ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Photo: PTI)

IPL 2019: ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वजह से विपक्षी टीम के मैदान पर होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैचों में भी चेन्नई के समर्थक मौजूद होते हैं. ब्रावो ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान कहा, "दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हमारा कप्तान है और वह सभी को आकर्षित करते हैं.

ब्रावो ने कहा आपको चेन्नई का समर्थक होने की जरूरत नहीं है, बहुत सारे दर्शक सिर्फ धोनी के प्रशंसक हैं. हमें धोनी के टीम का कप्तान होने से यही लाभ हुआ है क्योंकि जब हम अलग-अलग स्टेडियम में खेलते हैं तब भी दर्शक भारी मात्रा में चेन्नई को समर्थन देते हैं. यह दर्शाता है कि उन्हें लोग कितना पसंद करते हैं."

यह भी पढ़ें- IPL 2019: खिलाड़ियों के फिटनेस पर आईपीएल का असर पड़ना हुआ शुरू, दिल्ली का यह दिग्गज तेज गेंदबाज टुर्नामेंट से हुआ बाहर

चेन्नई के प्रशंसक खेल को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं और ब्रावो मानते हैं कि दर्शकों के समर्थन से खिलाड़ियों का खेल और निखरकर आता है. ब्रावो ने कहा, "यह बहुत अच्छा है, चेन्नई में लोग खेल और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं. हर मैच को देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में स्टेडियम में आते हैं और आईपीएल की शुरुआत से पहले जब हम ट्रेनिंग करते हैं तब भी स्टैंड दर्शकों से भरे हुए रहते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड