IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराया, कप्तान श्रेयस अय्यर और शिखर धवन ने लगाए शानदार अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 37वें मुकाबले में आज दिल्ली (Delhi) के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम (Feroz Shah Kotla Ground) में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को पांच विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी छठवीं सफलता प्राप्त कर ली है.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 37वें मुकाबले में आज दिल्ली (Delhi) के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम (Feroz Shah Kotla Ground) में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को पांच विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी छठवीं सफलता प्राप्त कर ली है.

बता दें कि मेहमान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) द्वारा दिए गए 164 रनों के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पांच गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आज फिर 56 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. धवन के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 58 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा पृथ्वी शॉ ने 13, ऋषभ पंत ने 06, कोलिन इंग्राम ने 19, अक्षर पटेल ने 0 और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 02 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: धोनी-जडेजा की जोड़ी से भी आगे निकली अक्षर पटेल और कोलिन इंग्राम की जोड़ी, क्रिस गेल का दोनों ने लिया हैरान कर देने वाला कैच, देखें वीडियो

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के लिए तेज गेंदबाज हरडस विजोएन (Hardus Viljoen) ने अपने चार ओवर के स्पेल में 39 रन खर्च करते हुए दो सफलताएं प्राप्त की. विजोएन के अलावा मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया वहीं मनदीप सिंह ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को रन आउट किया.  

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट