DC vs KXIP, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें DC vs KXIP के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम (Feroz Shah Kotla Ground) में आज आईपीएल के इस सीजन के 37वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के साथ है.
IPL 2019: दिल्ली (Delhi) के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम (Feroz Shah Kotla Ground) में आज आईपीएल के इस सीजन के 37वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के साथ है. बता दें कि अपने पिछले मैच में दिल्ली की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 रनों की हार के बाद आठ टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई है. गुरुवार को हुए मैच से पहले वह दूसरे स्थान पर थी. ऐसे में दिल्ली की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने के साथ-साथ तालिका में अपना खोया स्थान हासिल करना होगा. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).
कप्तान रविचंद्रन अश्विन के अलावा मुजीब उर रहमान और मुरुगन अश्विन जैसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों से लैस पंजाब की टीम कोटला की धीमी विकेट पर खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रही होगी. मेहमान टीम में मौजूद अनुभवी मोहम्मद शमी और प्रतिभाशाली अर्शदीप सिंह जैस तेज गेंदबाजों को भी नहीं भूलना चाहिए. दूसरी ओर, दिल्ली की टीम घर से बाहर किए गए शानदार प्रदर्शन को अपने घरेलू मैदान पर भी दोहराना चाहेगी. पृथ्वी शॉ, शिखर धवन श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे बेहतरीन बल्लेबाजों को पिछले मुकाबले में कोटला की धीमी विकेट पर खेलने में बहुत कठिनाई हुई. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
पिछले मैच के नतीजों के बाद मेजबान टीम के चयन पर भी सवाल खड़े किए गए क्योंकि धीमी विकेट पर प्रतिभाशाली स्पिन गेंदबाज संदीप लामिछाने के स्थान पर वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीमो पॉल को मौका दिया गया. दिल्ली अगर इस सीजन में प्ले-ऑफ में प्रवेश करना चाहती है तो उसके बल्लेबाजों को यह तर्क देना बंद करना होगा कि विकेट धीमी है और गेंद अच्छे से बल्ले पर नहीं आ रही क्योंकि वे समझते हैं कि पूरे टूनार्मेंट में कोटला की विकेट ऐसी ही रहेगी. गेंदबाजों ने पिछले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया और आगामी मैच में भी प्रशंसक चाहेंगे कि वे दमदार गेंदबाजी करके अपनी टीम को जीत दिलाएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

