IPL 2019: डेविड वार्नर की प्रशंसा में टॉम मूडी ने गढ़े कसीदे, कहा- उनके अंदर न खत्म होने वाली रनों की भूख है

बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के बीते सीजन में नहीं खेल पाने वाले डेविड वार्नर (David Warner) ने लीग के इस सीजन में शानदार वापसी की है. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कोच टॉम मूडी (Tom Moody) ने कहा है कि वार्नर की फॉर्म उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

डेविड वॉर्नर (Photo Credit- File Photo)

IPL 2019: बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के बीते सीजन में नहीं खेल पाने वाले डेविड वार्नर (David Warner) ने लीग के इस सीजन में शानदार वापसी की है. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कोच टॉम मूडी (Tom Moody) ने कहा है कि वार्नर की फॉर्म उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. हैदराबाद को गुरुवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलना है.

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में मूडी ने कहा, "हमने उनके करियर में देखा है कि क्या चीज उन्हें अलग बनाती है. उन्हें 12 महीने बाहर बैठना पड़ा था, लेकिन वह छह महीने से अपनी वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे. वह तकनीकी तौर पर मजबूत हैं. यह पूरी तरह से मानसिक तौर पर तैयारी करने की बात है."

यह भी पढ़ें- IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला

मूडी ने कहा, "वह पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ आए हैं. उनके अंदर न खत्म होने वाली भूख है जिसे आप बाहर नहीं निकाल सकते. उनकी मानसिकता काफी सकारात्मक है. वार्नर, स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और कैमरून बैनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) ने बीते 12 महीनों में काफी कुछ झेला है उन्हें मजबूत रहने की जरूरत है."

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी का मानना है कि हैदराबाद का शीर्ष क्रम काफी अच्छा कर रहा है और इसी कारण मध्यक्रम को ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन जब शीर्ष क्रम विफल होगा तो मध्यक्रम तैयार बैठा है. उन्होंने कहा, "वो समय आएगा जब मध्यक्रम को जिम्मेदारी लेनी होगी. हमें हमारे मध्यक्रम पर पूरी तरह से भरोसा है. वह चुनौती स्वीकार करेंगे."

यह भी पढ़ें- IPL 2019: आईपीएल मैचों की देरी पर मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान, कहा- मैदानी अंपायरों को इस बात पर ध्यान देना होगा

दिल्ली के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो मूडी ने कहा, "दिल्ली ने क्या किया और क्या नहीं यह हमारे लिए चिंता का विषय नहीं है. हमारे सामने जो परिस्थितियां आएंगी हम उनके लिए पूरी तरह से तैयार हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े