CSK vs RR, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जब कभी आईपीएल मैच खेला गया तो सीएसके की टीम राजस्थान रायल्स पर भारी पड़ी है. अब तक दोनों टीमों के बीच 21 मैच खेले गए हैं जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 और राजस्थान रॉयल्स 8 मैच जीतने में सफल रहा है.

चेन्नई बनाम राजस्थान (Photo Credits- File Photo)

जयपुर. आईपीएल 2019 में आज गुरुवार (11 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की बीच मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा. वैसे जयपुर राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड है इसलिए दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद है.पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों के हार झेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम महेंद्र सिह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ वापसी करना चाहेगी. बताना चाहते है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने आईपीएल 2019 में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम आईपीएल (IPL) के इस सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है.

राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच जब कभी आईपीएल (IPL) मैच खेला गया तो सीएसके (CSK) की टीम राजस्थान रायल्स (RR) पर भारी पड़ी है. अब तक दोनों टीमों के बीच 21 मैच खेले गए हैं जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 और राजस्थान रॉयल्स 8 मैच जीतने में सफल रहा है. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).  

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच IPL मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा.

गौरतलब है कि राजस्थान रा़यल्स (RR) के होम ग्राउंड जयपुर (Jaipur) में भी खेले गए दोनों टीमों के बीच मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम भारी पड़ी है. दोनों टीमों के बीच जयपुर में अब तक 6 मैच खेले गए. इन 6 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 4 मुकाबले जीते वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम 2 मैच जीतने सफल रही.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Preview: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान, महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड