आईपीएल-11 : पहले प्लेऑफ में चेन्नई से भिड़ेगी हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज यहां के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले प्लेऑफ में दो बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का सामना एक बार खिताब अपने नाम करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद से है.

(Photo Credits: File Photo)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज यहां के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले प्लेऑफ में दो बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का सामना एक बार खिताब अपने नाम करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद से है. इस मैच में हारने वाली टीम को हालांकि फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा. हारने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर मैच की विजेता से भिड़ेगी.

बल्लेबाजी में अंबाती रायुडू इस सीजन में चेन्नई के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. रायुडू के साथ शेन वाटसन पारी की शुरुआत करने आते हैं. मध्यक्रम में सुरेश रैना का बल्ला भी चल रहा है. निचले क्रम में ड्वायन ब्रावो के रहते हुए धौनी निश्चिंत हैं.

वहीं हैदराबाद की गेंदबाजी को देखते हुए चेन्नई के बल्लेबाज भी सतर्क रहेंगे.

तेज गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर, दीपक चहर और लुंगी नगिदी ने टीम की कमान को अच्छे से संभाले रखा है. वहीं स्पिन में रवींद्र जडेजा और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी स्पिनर उनके पास हैं.

वहीं हैदराबाद की बात की जाए तो उसकी ताकत गेंदबाजी है. भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, शाकिब अल हसन, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा किसी भी तरह के बल्लेबाजी आक्रमण को शांत रखने का माद्दा रखते हैं.

भुवनेश्वर, कौल टीम को बेहतरीन शुरुआत देते हैं और राशिद-शाकिब की जोड़ी मध्य में बल्लेबाजों के लिए रनों को तरसा देती है. यह सभी साथ में लगातर अंतराल पर विकेट भी निकालते रहते हैं. अंत में भुवनेश्वर अपने विशेषता दिखाते हुए रनों पर अंकुश लगाते हैं.

बल्लेबाजी टीम प्रबंधन के लिए थोड़ी चिंता का विषय हो सकती है. कप्तान केन विलियमसन के अलावा कोई भी बल्लेबाज लगातार बल्ले से रन नहीं कर पाया है. पिछले कुछ मैचों में शिखर धवन का बल्ला भी रंग में आ गया है और मध्यक्रम में मनीष पांडे भी अपना काम बखूबी निभा रहे हैं.

टीमें (संभावितें) :

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, शाकिब अल-हसन, मनीष पांडे, कार्लोस ब्रैथवेट, यूसुफ पठान, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, रिक्की भुई, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, टी. नटराजन, मोहम्मद नबी, बासिल थम्पी, के. खलील अहमद, संदीप शर्मा, सचिन बेबी, क्रिस जोर्डन, तन्मय अग्रवाल, श्रीवत्स गोस्वामी, बिपुल शर्मा, मेहेदी हसन और एलेक्स हेल्स

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, ड्वायन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, मुरली विजय, हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, सैम बिलिंग्स, दीपक चहर, लुंगी नगिदी, के.एम. आसिफ, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चैतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, शार्दूल ठाकुर, एन. जगादेसन

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े