
International Cricket Match Schedule For Today: आज यानी 25 जनवरी को टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. 25 जनवरी का दिन क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया समेत कई बड़ी टीमें मैदान में उतरेंगी, जो दर्शकों के लिए एक शानदार क्रिकेटिंग अनुभव लेकर आएंगी. आज ऑस्ट्रेलिया महिला का इंग्लैंड महिला के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला है. ऑस्ट्रेलिया की निगाहें दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होंगी. इसके अलावा आज पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. वहीं, अंडर 19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 (Under 19 Women's Cricket World Cup 2025) के कई अहम मुकाबले खेले जाएंगे. चलिए आज यानी 25 जनवरी को खेले जानें वाले सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल और उनके प्रसारण की जानकारी देखते हैं. International Cricket Match Schedule For Tomorrow: कल इंटरनेशनल क्रिकेट में इन टीमों के बीच खेले जाएंगे हाईवोल्टेज मुकाबले, बस एक क्लिक पर जानें लाइव प्रसारण सहित 24 जनवरी के सभी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
25 जनवरी का क्रिकेट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण सहित पूरा शेड्यूल
सारावाक सारावाक क्रिकेट ग्राउंड
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला
तारीख और दिन | मैच | स्थान | समय(IST) | टेलीकास्ट/ स्ट्रीमिंग |
---|---|---|---|---|
25 जनवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 | चेन्नई, एमए चिदम्बरम स्टेडियम | 7:00 PM | स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी+ हॉटस्टार |
25 जनवरी 2025 | इंग्लैंड महिला अंडर19 बनाम नाइजीरिया महिला अंडर19 | सारावाक सारावाक क्रिकेट ग्राउंड | 8:00 AM | डिज़्नी+ हॉटस्टार App और वेबसाइट |
25 जनवरी 2025 | संयुक्त राज्य अमेरिका महिला अंडर 19 बनाम न्यूजीलैंड महिला अंडर 19 | बंगी मलेशिया यूकेएम-वाईएसडी क्रिकेट ओवल | 8:00 AM | डिज़्नी+ हॉटस्टार App और वेबसाइट |
25 जनवरी 2025 | पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट | मुल्तान मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम | 10:00 AM | फैनकोड ऐप और वेबसाइट |
25 जनवरी 2025 | ऑस्ट्रेलिया महिला अंडर 19 बनाम वेस्ट इंडीज महिला अंडर 19 | बंगी मलेशिया यूकेएम-वाईएसडी क्रिकेट ओवल | 12:00 PM | डिज़्नी+ हॉटस्टार App और वेबसाइट |
25 जनवरी 2025 | दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर 19 बनाम आयरलैंड महिला अंडर 19 | सारावाक सारावाक क्रिकेट ग्राउंड | 12:00 PM | डिज़्नी+ हॉटस्टार App और वेबसाइट |
25 जनवरी 2025 | ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला | एडिलेड एडिलेड ओवल | 1:45 PM | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज़्नी+ हॉटस्टार App और वेबसाइट |
हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यवस्था की अलग अलग होगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकते हैं. तो तैयार हो जाइए इस क्रिकेटिंग उत्सव का आनंद उठाने के लिए, जहां रोमांचक मुकाबलों के साथ क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.