क्रिकेट

International Cricket Match And WPL 2025 Schedule For Today: आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला, बस एक क्लिक पर जानें लाइव प्रसारण समेत 13 मार्च के सभी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यवस्था की अलग अलग होगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकते हैं. तो तैयार हो जाइए इस क्रिकेटिंग उत्सव का आनंद उठाने के लिए, जहां रोमांचक मुकाबलों के साथ क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.

क्रिकेट मैच शेड्यूल

International Cricket And WPL 2025 Match Schedule For Today: 12 मार्च को कोई मुकाबले खेले गए. आज यानी 13 मार्च का दिन क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. मुंबई इंडियंस समेत कई बड़ी टीमें मैदान में उतरेंगी, जो दर्शकों के लिए एक शानदार क्रिकेटिंग अनुभव लेकर आएंगी. आज डब्लूपीएल में मुंबई इंडियंस महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. नीदरलैंड बनाम नामीबिया के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग टू 2023-27 का 59वां वनडे मुकाबला खेला जाएगा. वहीं, मलेशिया ट्राई टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2025 का चौथा मुकाबला मलेशिया और बहराई के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा चलिए आज यानी 13 मार्च को खेले जानें वाले सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल और उनके प्रसारण की जानकारी देखते हैं. यह भी पढ़ें: AUS vs SA, WTC Final Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

13 मार्च का क्रिकेट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण सहित पूरा शेड्यूल:

तारीख और दिन मैच स्थान समय(IST) टेलीकास्ट/ स्ट्रीमिंग
13 मार्च 2025 मुंबई इंडियंस महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला, एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई, ब्रेबोर्न स्टेडियम  7:30 PM स्पोर्ट्स18 नेटवर्क,  JioHotstar एप और वेबसाइट
13 मार्च 2025 नीदरलैंड बनाम नामीबिया, वनडे मुकाबला विंडहोक, वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड 1:30 PM FanCode ऐप और वेबसाइट
13 मार्च 2025 मलेशिया बनाम बहराई, चौथा टी20 मुकाबला कुआलालंपुर, बायुमास ओवल 08:30 AM FanCode ऐप और वेबसाइट

हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यवस्था की अलग अलग होगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकते हैं. तो तैयार हो जाइए इस क्रिकेटिंग उत्सव का आनंद उठाने के लिए, जहां रोमांचक मुकाबलों के साथ क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).