INDW vs ENGW, 1st T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard: इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इस दौरे पर टीम इंडिया को पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में इंग्लैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया की कोशिश सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने पर होगी. इस सीरीज में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें उपकप्तान स्मृति मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा का नाम शामिल है.
England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 28 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज के बाकी के चार टी20 मैचों की शुरुआत रात 11 बजे से होगी. साल 2026 में इंग्लैंड की मेजबानी में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women's T20 World Cup) खेला जाएगा, जिसके शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया गया है. इस मेगा टूर्नामेंट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के लिए ये टी20 सीरीज काफी अहम रहने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) के हाथों में हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढें: England Women vs India Women, 1st T20I Match 2025 Toss Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम टीम इंडिया के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
🚨 Toss Update 🚨
England elect to bowl in the 1st #ENGvIND T20I.
Updates ▶️ https://t.co/iZwkYt7Crg#TeamIndia pic.twitter.com/9wcYCjfP46
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 28, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
इंग्लैंड: सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट-हॉज, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एलिस कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, एम अर्लॉट, लॉरेन फाइलर, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल.
टीम इंडिया: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, श्री चरणी.
इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
इस दौरे पर टीम इंडिया को पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में इंग्लैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया की कोशिश सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने पर होगी. इस सीरीज में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें उपकप्तान स्मृति मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा का नाम शामिल है. गेंदबाजी आक्रमण में अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा मौजूद हैं. इन खिलाड़ियों से टीम इंडिया को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

