INDvs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद अब इस Series से भी अपना नाम वापस ले सकते है जोस बटलर, ये बड़ी वजह आई सामने

बता दें कि जोस बटलर ने इसके अलावा इस साल के आखिर में होने वाले एशेज सीरीज से भी अपना नाम वापस ले सकते हैं. जोस बटलर ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रहने का निर्णय लिया है. जोस बटलर ने कहा कि क्रिकेट के लिए मैंने बहुत त्याग किया है और फैमिली ने भी काफी त्याग किया है.

जोस बटलर (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला (Test Series) का तीसरा मुकाबला 25 अगस्त से 29 अगस्त के बीच लीड्स (Leeds) स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा हैं. इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं.  Eng vs Ind 3rd Test 2021: लीड्स टेस्ट के लिए टीम इंडिया की तैयारी शुरू, पंत ने पटेल के साथ साथ शेयर की खास तस्वीर

बता दें कि जोस बटलर ने इसके अलावा इस साल के आखिर में होने वाले एशेज सीरीज से भी अपना नाम वापस ले सकते हैं. जोस बटलर ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रहने का निर्णय लिया है. जोस बटलर ने कहा कि क्रिकेट के लिए मैंने बहुत त्याग किया है और फैमिली ने भी काफी त्याग किया है. एक लाइन होती है जिसके बाद आपको लगता है कि बस अब बहुत हो गया, मैं ये नहीं कर सकता.

बटलर ने कहा कि कोरोना हर किसी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है और हम सबको पता हैं कि ऑस्ट्रेलिया की पॉलिसी इसको लेकर कितनी कड़ी है. लंबे समय तक बायो-बबल में रहने में भी दिक्कत होती हैं. जब तक हमें ऑस्ट्रेलिया टूर के बारे में अच्छी तरह से पता नहीं चलता है तब तक आप कोई फैसला नहीं ले सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेलने से पहले इंग्लैंड की टीम अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे.

बता दें कि जोस बटलर ने आईपीएल के दूसरे चरण से भी अपना नाम वापस ले लिया है. राजस्थान रॉयल्स ने एक ट्वीट कर जानकारी दी. जोस बटलर के बाहर होने से आईपीएल में उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है.

तीसरे टेस्ट मुकाबले के शुरू होने में फिलहाल तीन दिन का समय है. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में लग रही है. टीम के सभी तेज गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं. सलामी बल्लेबाज भी लय में नजर आ रहे हैं. कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Toss Winner Prediction: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें