क्रिकेट

भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर मांगी माफी, जानें कारण

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी पत्नी रितिका (Ritika) के जन्मदिन पर एक बहुत ही प्यारा संदेश इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर मांगी माफी, जानें कारण
रोहित शर्मा और रितिका: (Photo Credit: Instagram)

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी पत्नी रितिका (Ritika) के जन्मदिन पर एक बहुत ही प्यारा संदेश इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है. जी हां भारतीय वनडे और T20 फार्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा ने खास पोस्ट के जरिए रितिका को जन्मदिन की बधाई दी है. लेकिन उनसे एक बात के लिए माफी भी मांगी है. ज्ञात हो कि रोहित शर्मा इस बार रितिका के जन्मदिन पर उनके साथ नहीं हैं. रोहित शर्मा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं और भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं.

भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम (Instagram)पर रितिका के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'Happy birthday my other half. Apologies for not being there, thought I’ll share this inflight celebration of your birthday last year @ritssajdeh' (मेरी भीतर आधे को जन्मदिन की बधाई. इस बार तुम्हारे साथ नहीं रहने के लिए माफी. इसलिए मैंने पिछले साल तुम्हारे बर्थडे पर फ्लाइट सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है.)

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने कहा-आस्ट्रेलिया में खेलने से बढ़ेगा आत्मविश्वास

बता दें कि रोहित शर्मा इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हैं, और ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रहे चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में व्यस्त हैं. रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट मैच के पहली पारी में 37 रन और दूसरी पारी में 1 रन की पारी खेली थी. रोहित शर्मा के इस प्रदर्शन के वजह से दूसरे टेस्ट मैच में टीम में जगह नही मिली थी. वहीं उनकी जगह पर युवा ऑलराउंडर हनुमा विहारी को टीम में स्थान दिया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2018 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).