आज ही के दिन शुरू हुआ था IPL, ब्रैंडन मैक्कुलम ने RCB के खिलाफ लगाया था शानदार शतक

विश्व के बेहद रोमांचकारी टूर्नामेंट में से एक इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 18 अप्रैल 2008 यानि आज ही के दिन हुआ था. इस रोमांचक लीग का पहला मैच बेंगलुरु में सौरव गांगुली की अगुवाई वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था.

आईपीएल ट्रॉफी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: विश्व के बेहद रोमांचकारी टूर्नामेंट में से एक इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की शुरुआत 18 अप्रैल 2008 यानि आज ही के दिन हुआ था. इस रोमांचक लीग का पहला मैच बेंगलुरु (Bengaluru) में सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की अगुवाई वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था.

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) ने महज 73 गेदों का सामना करते हुए नाबाद 158 रनों की धुआंधार शतकीय पारी खेली थी. मैक्कुलम ने इस पारी के दौरान 13 छक्के और 10 चौके लगाए. इस मुकाबले में कोलकाता की टीम ने मैक्कुलम की शानदार पारी के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 140 रनों से करारी शिकस्त दी थी. मैक्कुलम को शानदार शतकीय पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' दिया गया.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: इन तीन देशों में हो सकता है आईपीएल का आयोजन?

फिलहाल मैक्कुलम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के कोच हैं. मैक्कुलम ने एक शो में कहा था कि, 'मुझे सही से याद नहीं कि लोगों ने मुझसे उस पारी के बाद क्या-क्या कहा था. हां, लेकिन मुझे अपने कप्तान सौरव गांगुली का कमेंट अच्छे से याद है, उन्होंने मुझसे कहा था, तुम्हारी जिंदगी इस पारी से हमेशा के लिए बदल गई है ...और मैं उनकी इस बात से अब भी सहमत हूं.'

बता दें कि आईपीएल की शुरुआत बेहद धमाकेदार थी. आईपीएल के पहले तीन सीजन तक इसके चेयरमैन और कमिश्नर ललित मोदी थे. ऐसा माना जाता है कि इंडियन प्रीमियर लीग की सोच भी ललित मोदी की ही थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट