क्रिकेट

IPL 2021 से पहले नए लुक में नजर आए Ajinkya Rahane, दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर की तस्वीर

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. आगामी सीजन की तैयारी में कई युवा एवं अनुभवी खिलाड़ी लगे हुए हैं. इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अनुभवी सलामी बल्लेबाजी अजिंक्य रहाणे की एक तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की है.

IPL 2021 से पहले नए लुक में नजर आए Ajinkya Rahane, दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर की तस्वीर
अजिंक्य रहाणे (Photo Credits: Twitter/Delhi Capitals)

नई दिल्ली, 26 मार्च: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. आगामी सीजन की तैयारी में कई युवा एवं अनुभवी खिलाड़ी लगे हुए हैं. इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने अनुभवी सलामी बल्लेबाजी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की एक तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की है. इस तस्वीर में रहाणे हल्की दाढ़ी में काफी स्मार्ट नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा है, 'नया सीजन, नया लुक. अजिंक्य रहाणे के नए लुक को 1-10 तक में रेट करें.'

बता दें कि आईपीएल 2021 की शुरुआत नौ अप्रैल 2021 से हो रही है. इस सीजन का उद्घाटन मुकाबला नौ अप्रैल को शाम 7.30 बजे पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेल जाएगा. वहीं इस सीजन के दूसरे मुकाबले में 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे मुंबई में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 2nd ODI 2021: दूसरे वनडे मुकाबले में Virat Kohli के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

गौरतलब हो कि आईपीएल 2021 के सभी मैचों का आयोजन छह शहरों में किए जाएंगे. इसमें मुंबई (Mumbai), अहमदाबाद (Ahmedabad), चेन्नई (Chennai), कोलकाता (Kolkata), बेंगलुरु (Bengaluru) और दिल्ली (Delhi) का नाम शामिल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).