क्रिकेट

DC vs SRH, IPL 2020 Qualifier 2 Match: यहां पढ़ें आईपीएल प्लेऑफ में कैसा रहा है David Warner और Shreyas Iyer का प्रदर्शन

आईपीएल 2020 के दुसरे क्वालिफायर मुकाबले में आज श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है. आईपीएल के इस सीजन में दोनों कप्तानों ने अबतक अपने बल्ले से लोगों को काफी प्रभावित किया है.

DC vs SRH, IPL 2020 Qualifier 2 Match: यहां पढ़ें आईपीएल प्लेऑफ में कैसा रहा है David Warner और Shreyas Iyer का प्रदर्शन
डेविड वॉर्नर और श्रेयस अय्यर (Photo Credits: Twitter)

DC vs SRH IPL 2020 Qualifier 2 Match: आईपीएल 2020 (IPL 2020) के दुसरे क्वालिफायर मुकाबले में आज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का मुकाबला डेविड वॉर्नर (David Warner) की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ है. आईपीएल के इस सीजन में दोनों कप्तानों ने अबतक अपने बल्ले से लोगों को काफी प्रभावित किया है. आईपीएल 2020 में वॉर्नर के बल्ले से अबतक जहां 15 पारियों में 546 रन निकले हैं, वहीं श्रेयस अय्यर ने भी इतने ही पारियों में 433 रन बनाए हैं. वॉर्नर की अगुवाई में हैदराबाद की टीम ने साल 2016 में आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमाया था, वहीं टीम साल 2018 में फाइनल तक का सफर तय की थी.

वहीं बात करें श्रेयस अय्यर के बारे में तो वह पिछले 3 सीजन से आईपीएल के सबसे युवा कप्तान हैं. उनकी अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल भी प्लेऑफ में जगह बनाई थी. वहीं टीम इस साल भी काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. बात करें आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों में वॉर्नर और श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन के बारे में तो यहां वॉर्नर अय्यर से काफी आगे नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें- IPL के ये 15 बड़े रिकॉर्ड किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ पाना नामुमकिन, जानिए किन धुरंधरों के नाम हैं दर्ज

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल प्लेऑफ में अबतक सात मुकाबलों में 134.39 की स्ट्राइक रेट 254 रन बनाए हैं. वहीं श्रेयस अय्यर ने 3 नॉकआउट मुकाबलों में 91.67 की स्ट्राइक रेट से केवल 33 रन ही बनाए हैं. अय्यर हाल ही में मुंबई के खिलाफ खेले गए पहले क्वालीफायर मैच में भी फ्लॉप साबित हुए थे. अय्यर ने इस मुकाबले में महज 12 रन की पारी खेली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).