क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा से पुलिसकर्मी ने की मारपीट

इस पुरे मामले पर एक व्यक्ति ने खुद को घटना का चश्मदीद बताते हुए दावा किया कि पुलिसकर्मी ने रीवा जडेजा को बुरी तरह मारा. क्रिकेटर जडेजा और रीवा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी. इन दोनों का एक बच्‍चा भी है.

रवींद्र जडेजा (PTI file photo)

जामनगर: पुलिसवालों द्वारा आम जनता से बदसलूकी के कई वाकये आपने सुने होंगे. लेकिन ताजा मामले में भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्‍नी रीवा सोलंकी के साथ पुलिसवाले ने मारपीट की है. जानकारी के अनुसार रीवा अपनी बीएमडब्‍ल्‍ूय कार से जा रही थीं, तभी उन्होंने एक पुलिस वाले की बाइक को टक्कर मार दी. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई. पुलिसवाले ने वर्दी का रोब दिखाया लेकिन जब रीवा नहीं डरी तो उसने उनपर हाथ उठा दिया. झगड़ा बढ़ता देख आस-पास मौजूद लोग बीच में आये और क्रिकेटर की पत्नी को डीएसपी ऑफिस भेजा.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आयी. जामनगर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल मीडिया के सामने आये और कहा यह पूरी घटना जामनगर में सारू सेक्शन रोड पर हुई जब रीवा जडेजा की कार से कथित तौर पर कांस्टेबल की मोटरसाइकिल को टक्कर लगी जिसने उन पर हमला कर दिया. पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिसवाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया.

दूसरी तरफ इस पुरे मामले पर एक व्यक्ति ने खुद को घटना का चश्मदीद बताते हुए दावा किया कि पुलिसकर्मी ने रीवा जडेजा को बुरी तरह मारा. क्रिकेटर जडेजा और रीवा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी. इन दोनों का एक बच्‍चा भी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट