IND vs ENG- Physically Disabled Team: भारत की स्पेशल टीम ने इंग्लैंड को बुरी तरह रौंदा, T20 सीरीज 3-1 से अपने नाम किया

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को रेलवे ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से जीत ली.

(Photo : X)

IND vs ENG- Physically Disabled Cricket Team: भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को रेलवे ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से जीत ली. चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 131 रन ही बना सकी.

5 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल-

  1. पहला T20 मैच, 28 जनवरी, भारत 49 रन से जीता
  2. दूसरा T20 मैच, 30 जनवरी, भारत 35 रनों से जीता
  3. तीसरा T20 मैच, 1 फरवरी, इंग्लैंड 22 रन से जीता
  4. चौथा T20 मैच, 3 फरवरी, भारत 19 रन से जीता
  5. पांचवां T20 मैच, 6 फरवरी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, सुबह 10 बजे से

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का स्क्वॉड:

विक्रांत केनी (कप्तान) (मुंबई), वसीम इकबाल (उपकप्तान) (जम्मू और कश्मीर), स्वप्निल मुंगेल (महाराष्ट्र), शनमुगम डी (तमिलनाडु), जाफर अमीन भट (जम्मू और कश्मीर), राधिका प्रसाद (उत्तर प्रसाद), रवींद्र सैंटे (मुंबई), योगेन्द्र बी (मध्य प्रदेश), लोकेश मार्गाडे (विदर्भ), माजिद आह मगरे (जम्मू और कश्मीर), पवन कुमार (हरियाणा), मो सादिक (दिल्ली), दुव्वुरू अखिल रेड्डी (आंध्र प्रदेश), आमिर हसन ( जम्मू और कश्मीर), सनी (हरियाणा), शिव शंकर जीएस (कर्नाटक)।

इस जीत के साथ भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी प्रतिभा और जज्बा किसी से कम नहीं है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर चैंपियन बने. उनकी इस जीत से देश भर के शारीरिक रूप से अक्षम लोगों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें खेलों में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड