ऑलराउंडर Shivam Dube ने गर्लफ्रेंड Anjum Khan के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे 28 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने बीते गुरुवार को अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान के साथ शादी रचाई. उन्होंने खुशी के इस पल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार शादी की रस्म पूरी करते हुए नजर आ रहे हैं.
- Read in
- English
मुंबई, 16 जुलाई: भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) से बाहर चल रहे 28 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) ने बीते गुरुवार को अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान (Anjum Khan) के साथ शादी रचाई. उन्होंने खुशी के इस पल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार शादी की रस्म पूरी करते हुए नजर आ रहे हैं. दुबे ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'हमने प्यार किया जो कि प्यार से ज्यादा था, और अब यहीं से हमारी शुरुआत होती है.'
बात करें शिवम दुबे के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 13 T20I क्रिकेट मैच खेलते हुए नौ पारियों में 17.5 की एवरेज से 105 रन बनाए हैं. T20I क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 54 रन है. इसके अलावा उन्होंने देश के लिए एक वनडे मैच खेलते हुए एक पारी में 9.0 की एवरेज से नौ रन बनाए हैं.
We loved with a love which was more than love …
And now this is where our forever starts ❤️
Just Married …
16-07-2021 #togetherforever pic.twitter.com/2SlVDNeO2h
— Shivam Dube (@IamShivamDube) July 16, 2021
यह भी पढ़ें- ICC T20 World Cup 2021: T20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारत-पाक एक ग्रुप में, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने देश के लिए T20I क्रिकेट में 13 मैच की 11 पारियों में 43.2 की एवरेज से पांच विकेट चटकाए हैं. T20I क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 30 रन खर्च कर तीन विकेट है. वहीं वनडे प्रारूप में उन्हें एक भी सफलता हाथ नहीं लगी है.
बात करें उनके आईपीएल प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट कई टीमों के लिए खेलते हुए 21 मैच की 19 पारियों में 19.6 की एवरेज से 314 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 46 रन है. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 10 पारियों में 28.0 की एवरेज से चार विकेट चटकाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

