Indian Cricket Team T20 World Cup 2024 Schedule: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हुआ एलान, यहां देखें टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान शुक्रवार शाम को हो गया. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट्स में खेला जाएगा.
T20 World Cup 2024 Schedule: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) की तैयारियां शुरू हो चुकी है. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन वेस्टइंडीज (West Indies) और यूएस (US) में होगा. इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी (ICC) शेड्यूल का एलान आज यानी 5 जनवरी को कर दिया है. टीम इंडिया (Team India) अपना पहला मुकाबला आयरलैंड (Ireland) के साथ खेलेगी. टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है. ग्रुप ए में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान (Pakistan) और आयरलैंड (Ireland) को रखा गया हैं. टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच 5 जून को मैच खेला जाएगा.
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 9 जून को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया का अगला मुकाबला अमेरिका से होगा. दोनों टीमों के बीच ये मैच 12 जून को खेला जाएगा. टीम इंडिया अपने तीनों मैच न्यूयॉर्क में खेलेगी. भारतीय टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मैच खेलेगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल की घोषणा शुक्रवार शाम 7 बजे हुआ.
टीम इंडिया पहला मुकाबला 05 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेलेगी. फिर आगे बढ़ते हुए टीम इंडिया लीग स्टेज में 12 जून को अमेरिका के खिलाफ और 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलेगी. ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा आयरलैंड, कनाडा और यूएसए की टीमें मौजूद हैं.
📢 Announced!
Take a look at #TeamIndia's group stage fixtures for the upcoming ICC Men's T20 World Cup 2024 👌👌
India will play all their group matches in the USA 🇺🇸#T20WorldCup pic.twitter.com/zv1xrqr0VZ
— BCCI (@BCCI) January 5, 2024
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लीग स्टेज के मुकाबले
टीम इंडिया बनाम आयरलैंड 5 जून को
टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान 9 जून को
टीम इंडिया बनाम अमेरिका 12 जून को
टीम इंडिया बनाम कनाडा 15 जून को.
बता दें कि इससे पहले साल 2022 में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला गया था, इस हाईवोल्टेज मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जीत अपने नाम की थी. टीम इंडिया को मैच जिताने में विराट कोहली ने अहम योगदान दिया था.
वेस्टइंडीज़ में होंगे नॉकआउट मैच
वहीं टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच यानी सेमीफाइनल और फाइनल वेस्टइंडीज में खेला जाएगा. 26 जून को पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुयाना में खेला जाएगा. इसके बाद अगले दिन यानी 27 जून को होने वाला दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला त्रिनिदाद में खेला जाएगा. फिर 29 जून को होने वाला खिताबी मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा. आगामी टी20 वर्ल्ड कप में कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे. सभी मुकाबलों वेस्टइंडीज़ और यूएसए के 9 वेन्यू पर होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2024 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

