India Women vs West Indies Women, 4th Match Scorecard: चौथे वार्मअप मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दिया 142 रनों का लक्ष्य, जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली 52 रन की शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज बढ़िया नहीं रहा और महज 23 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और यास्तिका भाटिया ने मिलकर पारी को संभाला.

जेमिमा रोड्रिग्स (Photo Credits: Twitter)

India Women National Cricket Team vs West Indies Women National Cricket Team, ICC Womens T20 World Cup Warm-up Matches 2024, 4th Match Scorecard: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women's T20 World Cup 2024) का आगाज 3 अक्टूबर से होने वाला हैं. महिला टी20 वर्ल्ड कप का लगातार दूसरे साल आयोजन होने जा रहा है. इस साल यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट का यह नौवां सीजन तीन से 20 अक्तूबर तक दुबई और शारजाह में खेला जाएगा. इस बीच 28 सितंबर से इस टूर्नामेंट का वार्मअप मुकाबला खेला जा रहा हैं. वार्मअप का चौथा मुकाबला भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के आईसीसी अकादमी ग्राउंड (ICC Academy Ground) में खेला जा रहा हैं. India Women vs West Indies Women, 4th Match Live Toss Update: चौथे वार्मअप मुकाबले में वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज बढ़िया नहीं रहा और महज 23 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और यास्तिका भाटिया ने मिलकर पारी को संभाला. टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 141 रन बनाई.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 52 रनों की उम्दा पारी खेली. जेमिमा रोड्रिग्स के अलावा यास्तिका भाटिया 24 रन बनाई. वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान हेले मैथ्यूज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम की. कप्तान हेले मैथ्यूज के अलावा चिनेल हेनरी और अश्मिनी मुनिसर को एक-एक विकेट मिला. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 142 रन बनाने हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के गेंदबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\