India Women vs Sri Lanka Women Women's Asia Cup 2026 Final Stats And Preview: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कल होगी खिताबी जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजर 2024 के फाइनल में मिली हार का बदला लेने और रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने पर होगी. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team, Women's Asia Cup 2026 Final Stats And Preview Details: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 13 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. सात बार की चैंपियन भारतीय टीम रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका लगातार दूसरा एशिया कप जीतने की कोशिश करेगी. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है, जबकि चमारी अथापथु (Chamari Athapaththu) की अगुवाई वाली श्रीलंका ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है. यह भी पढ़ें: How And Where To Watch India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team 1st T20I Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजर 2024 के फाइनल में मिली हार का बदला लेने और रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने पर होगी. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. आइए मैच से पहले स्टैट्स, पिच, मौसम और दोनों टीमों की ताकत पर एक नजर डालते हैं.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका महिला टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-W vs SL-W T20I Head To Head Record)

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय टीम ने 25 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 5 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. वहीं महिला एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने चार मैच जीते हैं, श्रीलंका ने एक मुकाबला अपने नाम किया है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. हालांकि पिछली बार 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर इतिहास रचा था.

दोनों टीमों की फॉर्म और प्रमुख खिलाड़ी (IND-W vs SL-W Key Players To Watch Out)

भारतीय टीम के लिए शेफाली वर्मा (Shafali Verma) शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 168 रन बना चुकी हैं. गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने 11 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और ऋचा घोष (Richa Ghosh) से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

श्रीलंका की ओर से हर्षिता समरविक्रमा (Harshitha Samarawickrama) 89 रन के साथ टीम की सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जबकि कप्तान चमारी अथापथु (Chamari Athapaththu) 11 विकेट लेकर टूर्नामेंट की संयुक्त सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं. कविशा दिलहारी (Kavisha Dilhari) और नीलाक्षिका सिल्वा (Nilakshika Silva) भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं.

कैसा रहेगा दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच का मिजाज? (Dubai International Cricket Stadium Pitch Report)

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार रही है. यहां अब तक सिर्फ दो बार 150 से ज्यादा का स्कोर बना है और दोनों बार भारतीय टीम ने यह कारनामा किया है. 14 मुकाबलों में से 9 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. महिला टी20 इंटरनेशनल में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 120 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 129 रन रहा है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

कैसा रहेगा दुबई का मौसम? (Dubai Weather Update)

दुबई में मैच के दौरान तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आर्द्रता 45 से 47 प्रतिशत के बीच रहेगी. बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है. हालांकि दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है, लेकिन सूखी पिच स्पिन गेंदबाजों की मदद करती रहेगी.

कब और कहां देखें मुकाबला? (When And Where To Watch IND-W vs SL-W Women's Asia Cup 2026 Final Live Streaming)

भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच रात 8:00 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकेगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs SL-W Playing Prediction)

भारत महिला: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, प्रतिका रावल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणानी, क्रांति गौड़.

श्रीलंका महिला: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रभोदा, मिताली अयोध्या.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और सभी अपडेट्स आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट