क्रिकेट

India Women vs Sri Lanka Women T20 Head To Head: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 में किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

India Women vs Sri Lanka Women T20 Head To Head: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 में किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
IND vs BAN (Photo: @T20WorldCup)

Indian Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team T20 Head To Head: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. लेकिन दूसरे मुकाबले में जबरदस्त वापसी करते हुए टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. ऐसे मे भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर, श्रीलंका को अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में श्रीलंका की नजरें टीम इंडिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने पर होगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: IND W vs SL W ICC Womens T20 World Cup 2024 Live Streaming: आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच होगा रोमांचक मैच, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम टी20 में 25 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भरी नजर आ रहा है. भारत ने 25 मैचों में से 19 में जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका को सिर्फ 5 जीत नसीब हुई है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. महिला टी20 विश्व कप में श्रीलंका पर भारत का दबदबा है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच पांच बार भिड़ंत हुई है. जिसमें 4 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. जबकि 2014 के संस्करण में श्रीलंका ने सिर्फ एक मैच जीता था.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर/यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, एस सजना/पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर

श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).