India Women vs Sri Lanka Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या श्रीलंका के गेंदबाज करेंगे सीरीज पर कब्जा, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

भारतीय महिलाओं ने सीरीज का दूसरा टी20 मैच भी 7 विकेट से जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है. टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत की महिलाओं के लिए शीर्ष रन स्कोरर जेमिमाह रोड्रिग्ज हैं जिनके नाम 95 रन हैं. टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत की महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज श्री चरणी हैं, जिन्होंने 3 विकेट लिए हैं.

भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Pitch Report: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 26 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबलों को जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. जबकि, श्रीलंका की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं. इस सीरीज में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Sri Lanka Women, 3rd T20I Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

भारतीय महिला टीम का टी20 प्रारूप में हालिया रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है. 2024 के बाद से भारत ने इस फॉर्मेट में 28 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 18 मैच जीते हैं और सिर्फ एक में हार का सामना किया है. वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास चरम पर है. बल्लेबाज़ी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा एक बार फिर टीम की सबसे बड़ी ताकत रहेंगी, जो पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत देने में सक्षम हैं. वहीं गेंदबाज़ी विभाग में रेणुका सिंह ठाकुर से नई गेंद के साथ विकेट निकालने की उम्मीद होगी, जबकि श्रे चरणी मिडिल ओवर्स में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

टीम इंडिया ने अपनी पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ जीती है श्रीलंका महिला टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी. दोनों टीम श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. टीम इंडिया की वर्ल्ड कप के बाद यह पहली सीरीज है. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा रहा है और घरेलू परिस्थितियों भी पक्ष में है. दूसरी तरफ श्रीलंका अपने कप्तान चमारी अथापट्टू और कविशा दिलहारी पर ज्यादा निर्भर करती है.

दूसरी ओर, श्रीलंका महिला टीम इस समय पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रही है. टीम में कई युवा और अपेक्षाकृत अनुभवहीन खिलाड़ी शामिल हैं, जो भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं. बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ियों निलाक्षिका सिल्वा, चमारी अथापथ्थु और हर्षिता समराविक्रमा के कंधों पर होगी. गेंदबाज़ी में शशिनी गिम्हानी पर खास नजरें रहेंगी, जो एंबिडेक्स्ट्रस स्पिन गेंदबाज़ी की क्षमता के साथ भारत के बल्लेबाज़ों के लिए चुनौती बन सकती हैं.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND W vs SL W T20I Head To Head)

भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में भारतीय महिला टीम का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है, जिसने 22 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं श्रीलंका महिला टीम को सिर्फ 5 मैचों में सफलता मिली है, जबकि एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ. यह हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भारत की मजबूती और इस प्रारूप में उसकी निरंतरता को दर्शाता है, जिससे आगामी मुकाबलों में भी भारतीय टीम को बढ़त मिलती नजर आती है.

भारतीय महिलाओं ने सीरीज का दूसरा टी20 मैच भी 7 विकेट से जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है. टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत की महिलाओं के लिए शीर्ष रन स्कोरर जेमिमाह रोड्रिग्ज हैं जिनके नाम 95 रन हैं. टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत की महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज श्री चरणी हैं, जिन्होंने 3 विकेट लिए हैं. टी20 इंटरनेशनल सीरीज में श्रीलंका महिलाओं के लिए शीर्ष रन स्कोरर हर्षिता समरविक्रमा हैं जिनके नाम 54 रन हैं. टी20 इंटरनेशनल सीरीज में श्रीलंका महिलाओं के लिए शीर्ष विकेट लेने वाली गेंदबाज काव्या कविंदी हैं, जिन्होंने 2 विकेट लिए हैं.

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Greenfield International Stadium Pitch Report)

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 26 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक महिला क्रिकेट का कोई भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है. वहीं इस स्टेडियम में मेंस टीम ने चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जरूर खेले हैं, जिसके बाद पिच को लेकर यदि अंदाजा लगाया जा सके तो रिकॉर्ड के अनुसार ये बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद हो सकती है. वहीं इन चार मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां दो मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम भी मुकाबले जीतने में कामयाब रही है. ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. यहां पर पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 140 से 145 रनों के बीच का देखने को मिला है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND W vs SL W 3rd T20I Playing XI Prediction )

टीम इंडिया: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी.

श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट