Ind (W) vs SA (W) 1st T20I 2021: हरलीन देओल की शानदार बल्लेबाजी, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 131 रन का लक्ष्य

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 131 रनों का लक्ष्य दिया है. टास हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए भारतीय महिलाओं ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 130 रन बनाए.

हरलीन देओल (Photo Credits: Twitter/ICC)

India (Women) vs South Africa (Women) 1st T20 Match 2021: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 131 रनों का लक्ष्य दिया है. टास हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए भारतीय महिलाओं ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 130 रन बनाए.

चोटिल हरमप्रीत कौर के स्थान पर टीम की कमान सम्भाल रहीं स्मृति मंधाना हालांकि 11 रन ही बना सकीं लेकिन शेफाली वर्मा ने 22 गेदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रनों की आकर्षक पारी खेली. टीम के लिए सबसे बड़ा योगदान हरलीन देयोल ने दिया. हरलीन ने 47 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 53 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of India (W) vs South Africa (W) 1st T20I 2021: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्वेज ने 27 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 30 रनों का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीकी की ओर से शबनिम इस्माइल ने 3 विकेट लिए जबकि एनी बोश को दो विकेट मिले.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Pulmonary Thromboembolism: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 'पल्मोनरी थ्रोम्बोम्बोलिज्म' बना प्रतीक यादव के निधन का कारण, जानें इस बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Gold Rate Today, May 14, 2026: सोने की कीमतों में भारी उछाल, सरकार ने बढ़ाया आयात शुल्क, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में आज के ताजा भाव