India Women vs South Africa Women, 10th Match Winner Prediction: आज टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने पिछले 10 मैचों में 61.03 की औसत से 613 रन बनाए हैं. स्मृति मंधाना के अलावा ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 10 मैचों में 83.00 की औसत से 415 रन अपने नाम किए हैं. इसी तरह क्रांति गौड़ ने 9 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए तजमिन ब्रिट्स ने पिछले नौ मैचों में 89.43 की औसत से 626 रन बनाए हैं.

भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 10th Match Winner Prediction: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला आज यानी 9 अक्टूबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला हैं. टीम इंडिया अपने दोनों मुकाबले जीतकर आ रहीं हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs South Africa Women, ICC Womens World Cup 2025 10th Match Live Streaming In India: आज टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने पिछले 10 मैचों में 61.03 की औसत से 613 रन बनाए हैं. स्मृति मंधाना के अलावा ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 10 मैचों में 83.00 की औसत से 415 रन अपने नाम किए हैं. इसी तरह क्रांति गौड़ ने 9 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए तजमिन ब्रिट्स ने पिछले नौ मैचों में 89.43 की औसत से 626 रन बनाए हैं. इसी तरह गेंदबाजी में नॉनकुलुलेको म्लाबा ने पिछले आठ मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. टीम इंडिया ने अपने पहले दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत से जोश में है और फिर से जीत दर्ज करना चाहेगी. चलिए मुकाबले के प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं.

भारतीय महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND W vs SA W ODI Head To Head Record)

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुल 33 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 12 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसी तरह एक मुकाबला अनिर्णित रहा है. दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच वनडे मैचों में सभी में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. ऐसे में इस मुकाबले में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.

टीम इंडिया को प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. स्मृति मंधाना पहले दो मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में असफल रही है. गेंदबाजी में क्रांति गौड़ से फिर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. दीप्ति शर्मा को भी ऑलराउंड प्रदर्शन करना होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम को अपनी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और उनकी सलामी साझेदार तजमिन ब्रिट्स से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इसी तरह सुने लुस भी फिर से बड़ी पारी खेलना चाहेंगी. नॉनकुलुलेको म्लाबा से भी टीम को बेहतर गेंदबाजी की उम्मीद रहेगी.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (IND W vs SA W Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर टीम इंडिया की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

टीम इंडिया की जीत की संभावना: 65%

दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 35%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND W vs SA W 10th ODI Match Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND W Likely Playing XI): प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका सिंह ठाकुर.

दक्षिण अफ्रीका (SA W Likely Playing XI): लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium Pitch Report Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium Weather Update harmanpreet kaur ind vs sa w ind vs sa women world cup 2025 ind vs sa world cup IND W vs SA W Live Score IND W vs SA W Live Score Update IND W vs sa W Weather Update IND W बनाम sa W मौसम अपडेट IND W बनाम sa W लाइव स्कोर IND W बनाम sa W लाइव स्कोर अपडेट IND-W vs SA-W IND-W बनाम SA-W India (W) vs South Africa (W) India and south africa clash in Women’s World Cup india south africa women match India Women vs South Africa Women India Women vs south africa Women Live Streaming In India India Women vs south africa Women Live Toss Update India Women vs south africa Women Pitch Report India Women vs south africa Women Satta Bazar India Women vs south africaWomen Scorecard india women’s national cricket team vs south africa women’s national cricket team players Laura Wolvaardt Visakhapatnam Pitch Report Visakhapatnam Weather Today Visakhapatnam Weather Update डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला लौरा वोल्वार्ड्ट विशाखापत्तनम पिच रिपोर्ट विशाखापत्तनम मौसम अपडेट हरमनप्रीत कौर

संबंधित खबरें

India Women vs Australia Women Live Streaming 1st ODI 2026: ऐतिहासिक टी-20 जीत के बाद वनडे में भिड़ंत; एलीसा हीली की विदाई सीरीज शुरू

India vs New Zealand 4th T20I Match Scorecard: विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 50 रनों से रौंदा, शिवम दुबे के आतिशी पारी पर फिरा पानी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\