India Women vs Ireland Women ODI Stats: वनडे में टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाली खिलाड़ी

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे 10 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का ऐलान हो चूका है.

IND W vs IRE W (Photo: @BCCIWomen /@IrishWomensCric )

Indian Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team ODI Stats: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे 10 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का ऐलान हो चूका है. इस सीरीज में कप्तान हरमनप्रीत कौर को तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर के साथ आराम दिया गया है. हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगी, जबकि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा उनकी उपकप्तान होंगी.

यह भी पढें: WPL 2025 Venues: महिला प्रीमियर लीग का आगामी सीजन दो शहरों में आयोजित होने की संभावना, BCCI ने बड़ौदा और लखनऊ को किया शॉर्टलिस्ट; रिपोर्ट

दूसरी ओर, आयरलैंड की ओर से इस सीरीज में गैबी लुईस कप्तानी करेंगे. इसके अलावा ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कोल्टर रीली, अलाना डाल्ज़ेल सहित कई अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. वहीं भारतीय महिला टीम इस सीरीज में वेस्टइंडीज की महिलाओं के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में शानदार जीत के बाद उतरेगी. टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती और वनडे सीरीज में 3-0 से वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया.

बता दें भारत और आयरलैंड के बीच आईसीसी चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेली जायेगी. आयरलैंड आईसीसी वनडे रैंकिंग में 11वें स्थान पर है. जबकि भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारतीय महिला और आयरलैंड महिला टीम वनडे में 12 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. भारतीय महिला ने 12 में से 12 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि आयरलैंडको को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. इसे इतना पता चलता है भारतीय महिला टीम ज्यादा मजबूत है. टीम इंडिया को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है.

भारत और आयरलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

भारत और आयरलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन भारत के मिताली दोराई राज ने बनाई हैं. मिताली राज ने आयरलैंड के खिलाफ 10 मैचों की 6 पारियों में 111.66 की औसत और 78.26 स्ट्राइक रेट के साथ 335 रन बनाई हैं. इस दौरान मिताली राज ने 2 अर्धशतक और एक शतक जड़ा है और 114* रन बेस्ट स्कोर है.

भारत और आयरलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 बल्लेबाज

मिताली राज (भारत) - 335

दीप्ति शर्मा (भारत) - 328

पूनम राउत (भारत) - 206

अंजुम चोपड़ा (भारत) - 151

मिरियम एलिजाबेथ ग्रीले (आयरलैंड) - 150

भारत और आयरलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

भारत और आयरलैंड के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट भारत के पूर्णिमा राऊ ने चटकाए हैं. पूर्णिमा राऊ ने आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों में 10.75 की औसत और 3.10 की इकॉनमी के साथ 8 विकेट चटकाई हैं.

भारत और आयरलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली 5 गेंदबाज (विकेट)

पूर्णिमा राऊ (भारत) - 8

झूलन निशित गोस्वामी (भारत) - 7

शिखा सुबास पांडे (भारत) - 6

नूशिन अल ख़दीर (भारत) - 6

अमिता शर्मा (भारत) - 6

दोनों टीमों की स्क्वाड

भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट , मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे

आयरलैंड टीम: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, अलाना डाल्ज़ेल, लौरा डेलानी, जॉर्जिना डेम्पसी, सारा फोर्ब्स, अरलीन केली, जोआना लॉगरन, एमी मैगुइरे, लिआ पॉल, ओरला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल

Share Now

Tags

Captain Harmanpreet Kaur harmanpreet kaur ind w vs ire w 1st odi ind w vs ire w 1st odi 2025 ind w vs ire w 2025 ind w vs ire w 2025 schedule ind w vs ire w odi ind w vs ire w odi 2025 ind w vs ire w odi odi head to head IND W vs IRE W ODI Series 2025 ind w vs ire w odi squad 2025 ind w vs ire w odi stats ind w vs ire w squad Ind-w vs IRE-w India Women vs Ireland Women india women vs ireland women 1st odi india women vs ireland women 1st odi 2025 india women vs ireland women 2025 india women vs ireland women 2025 schedule india women vs ireland women 2025 squad india women vs ireland women odi india women vs ireland women odi 2025 india women vs ireland women odi head to head india women vs ireland women odi record india women vs ireland women odi squad 2025 India Women vs Ireland Women ODI Stats india women vs ireland women schedule india women vs ireland women squad Indian Women National Cricket Team Indian Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team Indian Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team 1st ODI 2025 Indian Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team ODI Indian Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team ODI Head To Head Indian Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team ODI Stats Ireland Women National Cricket Team ranuka singh thakur आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत बनाम आयरलैंड भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\