IND-W vs ENG-W 2nd T20I 2025 Preview: भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला दूसरे टी20 में होगी कांटे की टक्कर, यहां जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला 01 जून को ब्रिस्टल (Bristol ) के काउंटी ग्राउंड(County Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 11:00 PM से बजे जाएगा.

इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Preview: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला 01 जून को ब्रिस्टल (Bristol ) के काउंटी ग्राउंड(County Ground) में खेला जाएगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम को 97 रन से करारी शिकस्त दी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. सलामी बल्लेबाज़ शैफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की. वर्मा के आउट होने के बाद हरलीन देओल ने मंधाना का अच्छा साथ दिया और दोनों ने मिलकर विपक्षी गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की. हरलीन ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि मंधाना ने 62 गेंदों में 112 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनकी पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. शुरुआती ओवरों में ही सोफिया डंकली और डैनियल वायट पवेलियन लौट गईं. इसके बाद टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स और एलिस कैप्सी भी कुछ खास नहीं कर पाईं. कप्तान नताली स्किवर ब्रंट ने अकेले संघर्ष किया और 66 रन बनाए, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला. अंततः इंग्लैंड की पूरी टीम 14.5 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से टी20 डेब्यू कर रही श्री चरणी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए महज़ 12 रन देकर 4 विकेट झटके और भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-W vs ENG-W Head To Head): टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अभी तक कुल 31 टी 20 मुकाबले खेले गए हैं, इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम की टीम ने 22 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 9 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. इस तरह से भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. इस सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की हैं.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला दूसरे टी20 2025 मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND-W vs ENG-W Key Players To Watch Out): डेनिएल व्याट-हॉज, नेट साइवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते है परेशान (ENG-W vs IND-W Mini Battle): टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर और इंग्लैंड की स्टार गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, नेट साइवर-ब्रंट और श्री चरणी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला दूसरा टी20 2025 मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला 01 जून को ब्रिस्टल (Bristol ) के काउंटी ग्राउंड(County Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 11:00 PM से बजे जाएगा. जिसका टॉस 10:30 PM को होगा.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला दूसरे टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में इंग्लैंड महिला टीम बनाम भारतीय महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और FanCode ऍप पर की जाएगी. इसके लिए आपके पास वैलिड सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.

इंग्लैंड महिला बनाम भारतीय महिला दूसरे टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट-हॉज, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एलिस कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, एम अर्लॉट, लॉरेन फाइलर, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल.

टीम इंडिया: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, श्री चरणी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट